सिरसा में दुकान पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, पिस्तौल भी दिखाई

घायल युवक ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे दुकान बंद करने की धमकी दे रहे थे जिसके चलते उसने पहले भी 10-12 दिन दुकान बंद रखी। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डबवाली शहर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:52 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:52 PM (IST)
सिरसा में दुकान पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, पिस्तौल भी दिखाई
सिरसा में आरोपितों ने युवक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

सिरसा, जेएनएन। सिरसा में डबवाली के वार्ड न. नौ में हरा चारा की दुकान पर काम करने वाले युवक पर दूसरी हरा चारा टाल के संचालकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपितों ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे दुकान बंद करने की धमकी दे रहे थे, जिसके चलते उसने पहले भी 10-12 दिन दुकान बंद रखी। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डबवाली शहर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गांव लंबी पंजाब निवासी शंभू ने बताया कि वह डबवाली के वार्ड नौ में स्वतंत्रा सेनानी पार्क के पास देसराज के नोहरे में काम करता है। उनकी हरे चारे की दुकान है। उनके पास ही गौरव की भी हरे चारे की दुकान है। कुछ दिन पहले गौरव ने उसे धमकियां दी थी कि तूं अपनी हरे चारे की दुकान बंद कर दें, क्योंकि उसकी दुकान पर ग्राहक कम आ रहे है। शंभू ने बताया कि इस बारे में उसने अपने दुकान मालिक देसराज को भी बताया था। गौरव के डर से उसने 10-12 दिन तक दुकान भी बंद रखी थी। पीड़ित ने बताया कि बीती सात अप्रैल को सुबह छह बजे उसने दुकान खोली तथा सारा दिन काम किया।

शाम करीब आठ बजे दुकान बंद करके वह नोहरे के अंदर बने कमरे में चला गया। जब वह कमरे में खाना खाने की तैयारी करने लगा तो रात करीब नौ बजे लक्खा सिंह, सूरज सिंह, गौरव व दो तीन अन्य युवक दीवार फांद कर अंदर आ गए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल था जबकि दूसरों के पास तेजधार हथियार व डंडे थे। शंभू ने बताया कि आरोपितों ने उस पर हमला किया और बाद में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डबवाली शहर थाना से एएसआइ संदीप कुमार ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी