एएसपी उपासना ने महिलाओं को बताएं आत्मरक्षा के तरीके

जागरण संवाददाता हिसार आदर्श नगर स्थित काली देवी मंदिर में महिला आत्मसुरक्षा समारोह का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:35 AM (IST)
एएसपी उपासना ने महिलाओं को बताएं आत्मरक्षा के तरीके
एएसपी उपासना ने महिलाओं को बताएं आत्मरक्षा के तरीके

जागरण संवाददाता, हिसार:

आदर्श नगर स्थित काली देवी मंदिर में महिला आत्मसुरक्षा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर हिसार की एएसपी उपासना यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। एएसपी उपासना ने इस दौरान महिलाओं को अपनी आत्म सुरक्षा के तरीके बताए तथा बालिकाओं को सुरक्षित रखने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी फील्ड में कम नही है। ऐसे में महिलाओं को अपनी आत्मसुरक्षा करनी जरुरी है। अगर महिलाओं पर कोई अत्याचार की घटना हो रही हो तो महिलाएं पुलिस से हर प्रकार से मदद ले सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा के लिए तैयार रहती है अगर किसी प्रकार की अनहोनी घटना होती है तो पुलिस को 100 नंबर पर काल कर सकते है और महिला पीसीआर को भी फोन करके बता सकते है। इस अवसर पर दा जस्टिस फॉर हुमन राइट्स एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल चौहान ने मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है ऐसे में हमारा फर्ज बनता है। आपराधिक गतिविधियों को जानकारी पुलिस को दे। इस मौके पर 12 क्वार्टर चौक प्रभारी अजमेर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत, दीपक महासचिव, केशव पंकज मौजूद थे। बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन के ससुर का निधन

मंडी आदमपुर: : राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा के ससुर व पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा के भाई आर्य गुरुकुल महाविद्यालय आबू पर्वत के संस्थापक स्वामी धर्मानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। स्वामी धर्मानंद सरस्वती के पुत्र जयपाल बैंदा ने बताया कि सोमवार 1 मार्च को प्रात: 9 बजे अन्त्येष्टि संस्कार किया जाएगा एवं 3 बजे श्रद्धांजलि सभा गुरुकुल परिसर में होगी। उन्होंने बताया कि शोक बैठक उनके पैतृक गांव खाबड़ा में होगी।

chat bot
आपका साथी