असम में कैबिनेट मंत्री बनाए गए दोबारा विधायक बने भिवानी जिले के गांव नकीपुर निवासी अशोक सिंघल

असम के राज्यपाल जगदीश ने मुख्यमंत्री सरमा के अलावा अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई। कैबिनेट मंत्रियों में से एक कैबिनेट मंत्री हरियाणा से भिवानी जिले के गांव नकीपुर से हैं। अशोक सिंघल असम में दूसरी बार विधायक बने हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:58 PM (IST)
असम में कैबिनेट मंत्री बनाए गए दोबारा विधायक बने भिवानी जिले के गांव नकीपुर निवासी अशोक सिंघल
भिवानी जिले के निवासी अशोक सिंघल ने असम सरकार में महत्‍वपूर्ण जगह पा ली है

ढिगावा मंडी ( मदन श्योराण ) असम के 15वें मुख्यमंत्री बने भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही राज्यपाल जगदीश ने मुख्यमंत्री सरमा के अलावा अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई। कैबिनेट  मंत्रियों में से एक कैबिनेट मंत्री हरियाणा से भिवानी जिले के गांव नकीपुर से हैं। इसके अलावा एजीपी लीडर केशब महंता, बीजेपी नेता रंगोज पेगू, बीजेपी नेता संजय किशन, बीजेपी नेता जोगेन मोहन, बीजेपी नेता अजंता नियोंग, बीजेपी नेता अशोक सिंघल, बीजेपी नेता पीयूष हजारिका, बीजेपी नेता बिमल बोरा आदि को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

अशोक सिंघल का परिचय

भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा के गांव नकीपुर निवासी अशोक सिंघल असम राज्य की देकिअजुली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 37854 वोटों से हराकर दोबारा से जीत हासिल की थी। अशोक सिंघल बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी थे इससे पहले भी 2016 में बीजेपी पार्टी के कैंडिडेट थे और 34995 वोटों से विजय हुए थे। अशोक सिंघल के पिताजी स्वर्गीय परमानंद सिंगल करीब 50 वर्ष पहले गांव नकीपुर से व्यापार करने के लिए परिवार सहित असम राज्य में जाकर रहने लगे थे। उनका पूरा परिवार देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर व्यापार कर रहे हैं।

स्वर्गीय परमानंद सिंगल के पुत्र अशोक सिंघल व्यापार के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हुए। वहां के लोगों में इतने घुल मिल गए कि 2016 में देकिअजुली असम विधानसभा से बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी चुने गए और 34995 वोटों से विजय हुए थे।  2021 के रविवार को जारी परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी को 37854 हराकर दोबारा से विधायक चुने गए हैं।

दूसरी ओर उनका गांव नकीपुर में रह रहे उनके परिजन और मित्रों के साथ आना-जाना लगातार रहा है । साल में कई बार गांव नकीपुर में आते हैं यहां पर गांव पहाड़ी में स्थित पहाड़ी माता मंदिर में माथा टेकने और पहाड़ी माता का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर पहुंच जाते हैं।

गांव में स्थित उनकी जमीन जायदाद देख रहे उनके मित्र ईश्वर सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते सार्वजनिक स्थानों पर जश्न नहीं मना रहे लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन हटने के बाद गांव में बड़ा जश्न मनाया जाएगा। असम सरकार में कैबिनेट  मंत्री बने अशोक सिंघल लॉकडाउन हटने के बाद जल्द पहाड़ी माता मंदिर मां पहाड़ी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर ईश्वर सिंह नकीपुर, सतवीर पहाड़ी, जोगेंद्र, प्रताप सिंह श्योराण, पंडित मुकेश, लालू पहाड़ी, सटेट अवॉर्डी मास्टर प्रेम सिंह आदि ने अशोक सिंघल को कैबिनेट  मंत्री बनने पर बधाई दी ।

chat bot
आपका साथी