भिवानी में AQI 253 के पार, नहीं निकली धूप, छाया स्माग, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल

प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। भिवानी में पीएम 2.5 का स्तर 256 तक पहुंच गया। सूक्ष्म कण होने के कारण यह किसी को दिखाई नहीं देते जो ज्यादा खतरनाक होते है। इसके साथ ही पीएम 10 का स्तर भी 233 तक पहुंच गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:12 PM (IST)
भिवानी में AQI 253 के पार, नहीं निकली धूप, छाया स्माग, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल
भिवानी में आसमान में छाए हलके बादलों के बीच से झांकते सूर्य देव।

जागरण संवाददाता, भिवानी। शहर में बुधवार को धूप नहीं खिली। प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने के कारण स्माग छाया रहा। इससे आम आदमी को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग, बीमार लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पीएम 2.5 का स्तर 256 तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान थोड़ा उठा तो अधिकतम तापमान नीचे गिर गया है। ठंड भी बढ़ रही है।

प्रदूषण के स्तर बढ़ने के कारण प्रदूषण विभाग की तरफ से वातावरण को सही करने के लिए ईंट-भट्ठों के अलावा तोशाम के खानक और डाडम को बंद किया हुआ है। लेकिन अभी तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। हालात यह है कि मंगलवार रात को प्रदूषण का स्तर 500 तक पहुंच गया। सुबह के समय स्माग छाने के कारण बुधवार को धूप नहीं खिली। बेशक सूरज के दर्शन हुए लेकिन धूप नहीं खिलने से स्माग भी नहीं हट पाया। वहीं स्माग ज्यादा होने से एक्यूआइ काफी ज्यादा है।

गांव में हो धुएं से दिक्कत

जिले के गांव दिनौद में कुछ जगह पर धुएं से दिक्कत हो रही है। आस पास के लोगों ने प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी है। लोगों का कहना है कि एक प्लांट से यहां काला धुआं निकलता रहता है। इससे उनको काफी ज्यादा दिक्कत होती है। उन्होंने प्रदूषण के स्तर को कम करने और धुएं से बचाने के लिए प्रशासन से कदम उठाने की मांग उठाई है।

पीएम 2.5 का स्तर 256 तक पहुंचा

प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। जिले में पीएम 2.5 का स्तर 256 तक पहुंच गया। सूक्ष्म कण होने के कारण यह किसी को दिखाई नहीं देते जो ज्यादा खतरनाक होते है। इसके साथ ही पीएम 10 का स्तर भी 233 तक पहुंच गया है। हालात देखे तो रात के समय इसका स्तर 500 तक पहुंच गया है जो गंभीर श्रेणी में आता है। इसी प्रकार पीएम 2.5 का स्तर 337 तक पहुंच गया था।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा

स्माग छा रहा तो न्यूनतम तापमान भी बुधवार को 11.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के साथ ही 21.3 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। दोनों तापमान में यदि बीच का गैप कम होगा तो ठंड बढ़ सकती है। वहीं धूप नहीं खिलने का असर भी दिख रहा है। रात के समय ठंड बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी