पशुपालक सतर्क, दिनभर में निगम टीम ने पकड़े 12 पशु

जैसे-जैसे पशु पकड़ो अभियान आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे पशुओं को पकड़ा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:03 PM (IST)
पशुपालक सतर्क, दिनभर में निगम टीम ने पकड़े 12 पशु
पशुपालक सतर्क, दिनभर में निगम टीम ने पकड़े 12 पशु

फोटो :

जागरण संवाददाता, हिसार : जैसे-जैसे पशु पकड़ो अभियान आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे पशुपालक भी अब सतर्क होने लगे है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने सेक्टर-14 में पशु पकड़ो अभियान चलाया। सुबह आठ बजे टीम सेक्टर-14 के मुख्य गेट के पास पहुंची और से सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशु की तलाश शुरु की। टीम को करीब आधा घंटे के बाद एक गाय मिली। टीम ने उसे भी काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक नगर निगम की टीम केवल तीन पशु पकड़ने में ही सफल हो पाई। दोपहर तक सेक्टर-14 में कुल चार पशु ही पकड़ पाए। इसके बाद निगम टीम ने पार्षद उमेद खन्ना की शिकायत पर मिलगेट व 12 क्वार्टर रोड पर पशु पकड़ने के लिए पहुंचे। टीम ने वहां पर आठ बेसहारा पशु पकड़े। यानि दिनभर में निगम टीम ने कुल 12 बेसहारा पशु पकड़े।

टीम के निशाने पर दुधारु पशुनगर निगम की टीम के निशाने पर इन दिनों दुधारु पशु है। निगम टीम इन दिनों दुधारु पशु ही पकड़ने के लिए चिन्हित कर रही है। जिन क्षेत्रों में उन्हें सड़कों पर बेसहारा पशु के रुप में दुधारु पशु आसानी से मिलते है टीम उन क्षेत्रों में ही पहुंच रही है। इसी कड़ी में सेक्टर-14 में टीम ने पशु पकड़ने का अभियान चलाया। लेकिन टीम को अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को निराशा ही हाथ लगी। पशुपालकों ने अपने दुधारु पशु बाड़ों में ही बांधे रखें। पडाव से आते थे पशु, लगा ब्रेक

निगम टीम की माने तो पड़ाव व आस-पास के क्षेत्र में पशु पालक अपने पशुओं को सेक्टर-14 और सेक्टर-33 में चरने के लिए छोड़ते थे। लेकिन जैसे ही नगर निगम की टीम ने शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाया तो पड़ाव व आसपास के क्षेत्र से सेक्टर-14 में पशु जाने बंद हो गए।

वर्जन

नगर निगम की टीम पशु पकड़ो अभियान लगातार चला रही है। नगर निगम टीम ने सेक्टर-14 और 12 क्वार्टर क्षेत्र में कुल 12 बेसहारा पशु पकड़े।

-देवेंद्र बिश्नोई, इंचार्ज, पशु पकड़ो अभियान, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी