हिसार में पशु पकड़ो अभियान शुरू, फील्ड में पहुंची 5 सदस्यीय टीम, सेक्टर-14 से की शुरुआत

नगर निगम की टीम ने शहर से पशु पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया है। अभियान की शुरुआत सेक्टर-14 के आसपास के क्षेत्र से की गई है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने 5 सदस्यीय टीम गठित की है जो शहर में पशु पकड़ने का अभियान को चलाएगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 12:17 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 12:17 PM (IST)
हिसार में पशु पकड़ो अभियान शुरू, फील्ड में पहुंची 5 सदस्यीय टीम, सेक्टर-14 से की शुरुआत
हिसार में बेसहारा पशुओं से जल्‍द ही मुक्ति मिलने वाली है

हिसार, जेएनएन। शहरवासियों के लिए बेसहारा पशु परेशानी का सबब बने हुए है। अब उन्हें इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कारण है कि सोमवार से नगर निगम की टीम ने शहर से पशु पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया है। अभियान की शुरुआत सेक्टर-14 के आसपास के क्षेत्र से की गई है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने 5 सदस्यीय टीम गठित की है जो शहर में पशु पकड़ने का अभियान को चलाएगी। सड़कों से पकड़कर इन पशुओं को नगर निगम की टीम गोअभयारण्य और नंदीशाला में भेजेगी।

दुधारु पशु होंगे निगम टीम की प्राथमिकता

नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम की प्राथमिकता दुधारु पशु होंगे। निगम टीम उन गायों को पकड़ने में प्राथमिकता दिखाएगी जो दूध देती है। इसका कारण है कि सड़कों पर घूम रहे अधिकांश पशु उन पशुपालकों के है जो दूध निकालकर अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ देते है। ऐसे में जब नगर निगम प्रशासन इन पशुओं को पकड़ेगा तो इससे पशुपालक अपने पशुओं को अपने स्थान पर बांधना शुरु कर लेंगे। जिससे सड़कों पर पशुओं की संख्या को कंट्रोल करने में प्रशासन को मदद मिलेगी।

अप्रैल माह में बंद हुआ था अभियान

नगर निगम की टीम ने पहले से ही पशु पकड़ों अभियान चलाया हुआ था। कोविड-19 में संक्रमण के बढ़ते मामले और मौत की बढ़ती संख्या के कारण नगर निगम ने कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद करने के चलते पशु पकड़ो अभियान बीच में ही बंद करना पड़ा था। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नगर निगम की टीम ने अभियान बंद कर दिया था और जो टीम पशु पकड़ती थी उसके स्टाफ को ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों तक पहुंचने में ड्यूटी लगा दी थी। अब कोविड-19 का प्रकोप थोड़ा कम हुआ तो नगर निगम की टीम ने जनता की

मांग को ध्यान रखते हुए पशु पकड़ने का कार्य शुरु किया।

-----नगर निगम की 5 सदस्यीय पशु पकड़ने वाली टीम को फील्ड में भेज दिया है। नगर निगम कमिश्नर ने गोअभयारण्य का दौरा करने के दौरान पशु पकड़ो अभियान फिर से शुरु करने के आदेश दिए थे। उनके आदेशानुसार अब नगर निगम की टीम शहर से पशु पकड़ने का कार्य करेगी।

- देवेंद्र बिश्नोई, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी