निगमायुक्त ने झाडू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग और पार्षद महेंद्र जुनेजा ने पटेल नगर में सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्य सड़कों पर झाडू लगाई। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं पटेल नगर के लोगों ने स्वच्छता में सहयोग देने का निगमायुक्त को आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:20 AM (IST)
निगमायुक्त ने झाडू लगा दिया स्वच्छता का संदेश
निगमायुक्त ने झाडू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग और पार्षद महेंद्र जुनेजा ने पटेल नगर में सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्य सड़कों पर झाडू लगाई। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं पटेल नगर के लोगों ने स्वच्छता में सहयोग देने का निगमायुक्त को आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुभाष सैनी सहित सफाई दारोगा और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे निगमायुक्त ने उस क्षेत्र में जब शौचालय का निरीक्षण किया तो वहां सफाई नहीं मिली। उन्होंने इस पर सीएसआइ को संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण लेने का आदेश दिया।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अमूमन हम सफाई कर्मचारी के काम के महत्व को नजरंदाज कर देते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी हमारे लिए सबसे जरूरी काम करते हैं और खुद गंदगी भरे माहौल में काम करते हुए साफ सफाई करके हमें बीमारियों से दूर रखते हैं। सफाई कर्मचारियों के काम को जब हम इज्जत से देखना शुरू करेंगे, तभी स्वच्छ हिसार का सपना साकार कर पाएंगे।

हमें स्वच्छता की शुरूआत अपने घर से करनी होगी। घर के गीले व सूखे कूड़े को अलग- अलग करना होगा। अपने घर में गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग अलग डस्टबीन लगाने होंगे। तभी ढंढूर जैसे डंपिग स्टेशनों को बनने से हम रोक सकते है।

सफाई कर्मचारी व शहरवासी मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे तो हिसार जल्दी ही स्वच्छ व सुंदर नजर आएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वें कूड़ा सड़कों, खाली प्लाटों व अन्य जगहों पर ना फेंके बल्कि निगम की गाड़ी में ही डालें।

डा. महेंद्र जुनेजा ने कहा कि हम सभी को कचरा प्रबंधन को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। हम अपने आस पास सफाई रखेंगे, तभी दूसरों को हम स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते है। हमें पहले स्वयं को बदलना होगा। इसलिए घरों में गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग अलग डस्टबीन का प्रयोग करें।

पटेल नगर सब्जीमंडी में शौचालय का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया। जिसमें अव्यवस्था देखने को मिली। निगमायुक्त ने सीएसआइ सुभाष सैनी को आदेश दिये कि एएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी करें और आगामी कार्रवाई करें। शौचालय की सफाई को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी