All India Civil Services Kabaddi: तीन दिनों तक 20 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, अजय चौटाला ने किया शुभारंभ

भिवानी में आल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगित का शुभारंभ किया है। अजय सिंह चौटाला पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद खेलों का शुभारंभ कराया। यहां पर 20 राज्यों की टीम पहुंच चुकी हैं। 18 से 20 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन काे लेकर खासा उत्साह बना है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:48 PM (IST)
All India Civil Services Kabaddi: तीन दिनों तक 20 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, अजय चौटाला ने किया शुभारंभ
20 राज्यों की टीम पहुंची, 20 तक चलेंगे कबड्डी के मुकाबले

जागरण संवाददाता, भिवानी: मिनी क्यूबा भिवानी में तीन दिवसीय आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अजय सिंह चौटाला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनका फूलमालाओं से जाेरदार स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि देश भर से सिविल सर्विसेज खिलाड़ी भिवानी में जुटे हैं तीन दिन आप सब खेलों का आनंद लीजिए। खेल हरियाणा की अहम संस्कृति रही है। मिनी क्यूबा भिवानी की पहचान ही खेल हैं। मिनी क्यूबा ने कबड्डी, मुक्केबाजी आदि अनेक खेलों में नामी खिलाड़ी दिए हैं। 

शनिवार को हुआ शुभारंभ

शनिवार को दोपहर करीब साढे बारह बजे अजय सिंह चौटाला पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद खेलों का शुभारंभ कराया। यहां पर 20 राज्यों की टीम पहुंच चुकी हैं। 18 से 20 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन काे लेकर खासा उत्साह बना है। खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एवं इस प्रतियेागिता के नोडल आफिसर राममेहर सिंह एवं जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि अजय सिंह चौटाला के साथ रहे।

 

अजय सिंह चौटाला ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

20 राज्यों की टीम देर सायं तक पहुंची

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार कनार्टक, चेन्नई, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली आदि 20 राज्यों की टीम भिवानी पहुंच गई हैं। खिलाड़ियों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है। दूसरे प्रदेशों से खेल प्रेमी भी पहुंचे हैं। महिला और पुरुष कबड्डी के रोचक मुकाबले तीन दिन तक देखने को मिलेंगे। 

खिलाड़ी बोले मिनी क्यूबा का नाम सुना था आज देखने का अवसर मिला 

मिनी क्यूबा भिवानी का नाम हमने बहुत सुना था। खुशी की बात है हमने आज इसे साक्षात देखने को मिला है। यहां के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया है। मेहमानबाजी ने हमें प्रभाावित किया है। भले ही खर्च खुद वहन कर रहे हैं पर यहां की जिम्मेदार लोगों ने हमारे लिए अच्छी व्यवस्था कराने में मदद की है। हमारी टीम यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएगी हमें पूरा भरोसा है। हमें प्रतियोगिता में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। 

एचके मंजना, कर्नाटक कबड्डी टीम के कप्तान। 

भिवानी आकर अच्छा लगा

प्रो कबड्डी बेंगलुरु बुल्स की ओर से खेलने वाले नितेश कुमार ने कहा कि भिवानी आकर बहुत अच्छा लग रहा है। शनिवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता सब खिलाड़ियों के लिए अच्छी रहेगी। हमें इसे लेकर पूरा भरोसा है। हम भी यहां पर अपनी बेस्ट परफोरमेंस देंगे। यहां के खिलाड़ियों से मिल कर अच्छा लगा है। दूसरे प्रदेशों से मिलने का अवसर मिलेगा। हरियाणवी और विशेष कर यहां की मेहमानबाजी सराहनीय रही है। हमारी टीम बहुत अच्छा खेलने का प्रयास करेगी और खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

 

20 राज्यों की टीमें हुई शामिल।

तीन दिन चलने वाली कबड्डी प्रतियोगिता शानदार होगी

खेल उपनिदेशक एवं नोडर आफिसर  राममेहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ अजय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि ने कर दिया है। यह प्रतियोगिता भीम स्टेडियम में 18 से 20 सितंबर तक चलेगी। तीन दिन चलने वाली यह प्रतियोगिता शानदार रहेगी। किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खिलाडी खेल भावना से खेलें।  

chat bot
आपका साथी