अयोध्या से हिसार पहुंची अखंड ज्योत, निकाली शोभायात्रा, आज होगा जागरण

हरियाणा हिसार में पहली बार भगवान श्री राम की जन्मस्थली से आई अखंड ज्योत।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM (IST)
अयोध्या से हिसार पहुंची अखंड ज्योत, निकाली शोभायात्रा, आज होगा जागरण
अयोध्या से हिसार पहुंची अखंड ज्योत, निकाली शोभायात्रा, आज होगा जागरण

फोटो : 16

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा हिसार में पहली बार भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या श्री राम मंदिर से अखंड ज्योत लाकर श्री रामनवमी का पावन पर्व पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस ज्योत को डीएससी यूथ क्लब के सदस्य अयोध्या से हिसार लाए। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चहल ने बताया कि अखंड ज्योत आचार्य सतेंद्र दास मुख्य पुजारी रामलला, राम जन्मभूमि अयोध्या ने खुद प्रज्वलित करके दी और सभी हरियाणा और हिसार वासियों को इस पावन कार्य के लिए आशीर्वाद दिया। पावन ज्योत 14 अक्टूबर को रामनवमी के दिन सुबह 8 बजे हिसार पहुंची थी। अखंड ज्योत के हिसार पहुंचने पर अनेक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डीएससी यूथ क्लब व संस्थाओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि ज्योत के साथ 16 अक्टूबर शनिवार को न्यू ऋषि नगर शिव मंदिर के पास भव्य जागरण होगा। प्रदीप चहल ने डॉक्टर सुभाष चंद्रा यूथ क्लब टीम के सभी सदस्यों का तहेदिल से धन्यवाद किया जिन्होंने इस सराहनीय कार्य में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्रदीप चहल राष्ट्रीय अध्यक्ष, राधे उपप्रधान, मनजीत कैशियर, बलवंत चौपाल उत्तराखंड प्रेसिडेंट, नितिन डेविड दिल्ली एनसीआर प्रेसिडेंट, सचिन सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहित दिल्ली एनसीआर उपाध्यक्ष, मीनू वूमेन विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुदेश शर्मा वूमेन विग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुखबीर चौहान भगत सिंह स्पो‌र्ट्स अकैडमी, जयंत वर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय भाई चारा करणी सेना हिसार व शंकर गुज्जर सहित डीएससी यूथ क्लब की टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी