World Boxing Championship: भिवानी के आकाश ने पदक जीता, प्रदेश का सातवां और जिले का चौथे खिलाड़ी बना

आकाश के ताऊ भवर सिंह ने कहा कि आकाश सर्बिया में भी अच्छा खेले। थोड़ा चूकने से वह पदक का रंग नहीं बदल पाए। आकाश का भविष्य उज्जवल है। आने वाले समय में वह प्रदेश और देश के लिए पदक जीत कर नाम रोशन करेगा।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 02:45 PM (IST)
World Boxing Championship: भिवानी के आकाश ने पदक जीता, प्रदेश का सातवां और जिले का चौथे खिलाड़ी बना
भिवानी के चौथे मुक्केबाज बने जिसने विश्व मुक्केबाजी में पदक हासिल किया।

सुरेश मेहरा, भिवानी। सर्बिया विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप ने हरियाणा और मिनी क्यूबा भिवानी के नाम और एक और उपलब्धि जोड़ दी। भिवानी के आकाश ने 54 किलो भार वर्ग में यह कारनामा किया। इस मुक्केबाज ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश की फेहरिस्त में सातवें पायदान पर जगह बनाई वहीं मिनी क्यूबा भिवानी के वह चौथे ऐसे मुक्केबाज बन गए जिसने विश्व मुक्केबाजी में पदक हासिल किया हो। 

हरियाणा के इन खिलाड़ियों ने विश्व मुक्केबाजी में जीते हैं पदक

वर्ष 2009 में भिवानी के विजेंद्र सिंह ने कांस्य जीता। 

वर्ष 2011 में भिवानी के विकासकृष्ण ने जीता कांस्य। 

वर्ष 2015 में मुक्केबाज शिवाथापा ने जीता कांस्य। 

वर्ष 2017 में मुक्केबाज गौरव विधुड़ी ने जीता कांस्य 

वर्ष 2019 में भिवानी के मनीष कौशिक ने जीता कांस्य। 

वर्ष 2019 में अमित पंघाल ने जीता रजत पदक। 

वर्ष 2021 में भिवानी के आकाश ने जीता कांस्य पदक। 

वर्ष 2019 रहा प्रदेश के लिए दोहरे पदक दिलाने वाला वर्ष 

वर्ष 2019 की विश्व मुक्केबाजी हरियाणा प्रदेश के लिए सबसे अच्छी रही। इस प्रतियोगिता में भिवानी के मनीष कौशिक ओर रोहतक के अमित पंघाल पदक जीतने में कामयाब रहे थे। इस बार भिवानी के आकाशा ने इतिहास रचा है। 

आकाश के ताऊ भवर सिंह ने कहा कि आकाश सर्बिया में भी अच्छा खेले। थोड़ा चूकने से वह पदक का रंग नहीं बदल पाए। आकाश का भविष्य उज्जवल है। आने वाले समय में वह प्रदेश और देश के लिए पदक जीत कर नाम रोशन करेगा।

संजय श्योराण कोचआकाश हमेशा अग्रेसिव होकर खेलता है। सर्बिया में वह जैसा आमतौर पर खेलता है वैसा सेमीफाइनल में नहीं खेल पाया। चाहे जो आकाश बहुत अच्छा मुक्केबाज है। आने वाला समय उसका है। बहुत तेजी से वह आगे बढ़ रहा है और भारतीय मुक्केबाजी का वह उभरता हुआ सितारा है। 

हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रवक्ता राजनारायण

आकाश ने छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह हरियाणा प्रदेश में मुक्केबाजी का गौरव है। आने वाला समय आकाश का है और वह प्रदेश और देश के लिए बड़ी स्पर्धाओं में पदक जीत कर देश का नाम रोशन करेगा।

chat bot
आपका साथी