अजय चौटाला बोले-अगली बार मिलेंगे तो सभी कहेंगे कि इनेलो भी एक पार्टी थी

जेजेपी के संरक्षक ने कहा चंद लोग पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की शर्म लिहाज में इनेलो में बैठे हैं। जजपा को मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे कदम नए पदाधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 02:19 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 02:19 PM (IST)
अजय चौटाला बोले-अगली बार मिलेंगे तो सभी कहेंगे कि इनेलो भी एक पार्टी थी
अजय चौटाला बोले-अगली बार मिलेंगे तो सभी कहेंगे कि इनेलो भी एक पार्टी थी

हिसार, जेएनएन। जननायक जनता पार्टी के संरक्षक व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अगली बार जब मिलेंगे तो इनेलो के बारे में लोग कहेंगे कि वह भी एक पार्टी हुआ करती थी। इंडियन नेशनल लोकदल में रहा क्या है। सभी लोग साथ आएंगे। चंद लोग पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की शर्म लिहाज में वहां बैठे है। वह शुक्रवार को तोशाम रोड स्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। पार्टी में अहम पदों पर जिम्मेदारी देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण अभी कहीं भी कुछ नहीं हो सकता है। आम आदमी को भी पार्टी के लोग जागरूक कर रहे हैं। चौटाला ने कहा की किसी भी संगठन का कार्यकर्ता उस संगठन का मजबूत स्तंभ होता है। बिना कार्यकर्ता की मजबूती के कोई भी संगठन कामयाबी की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। 

चौटाला ने ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई पर बोलते हुए कहा कि सरकार रिहा करना चाहे तो कभी भी कर सकती है। उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। बुजुर्ग और दिव्यांग के दायरे में वह आते हैंं, लेकिन सरकार उनको रिहा ही नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते कोरोना महामारी से समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। परंतु इसके चलते वातावरण में काफी शुद्धता आई है, जिससे पर्यावरण में सुधार हुआ है। आज हम सबका यह दायित्व है कि  पर्यावरण को बचाए रखने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने किसानों की चने की खरीद नहीं होने और गड़बड़़ी के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि सरकार की जानकारी में आते ही इस मामले में एक्शन हुआ। सरकार ने इस बार बेहतर काम किया था। विपरीत परिस्थितियों में अतिरिक्त मंडियों की व्यवस्था की थी। शराब घोटाले पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि जांच कमेटी की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

chat bot
आपका साथी