दमा के मरीजों के मरीजों के लिए राहतभरी खबर, हवा चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में होने लगा सुधार

सिरसा जिला प्रशासन ने प्रदूषण के स्तर पर स्माग को कम करने के लिए सुबह शाम शहर के मुख्य बाजारों में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा पानी की तेज बौछारों से छिड़काव किया जा रहा है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:32 PM (IST)
दमा के मरीजों के मरीजों के लिए राहतभरी खबर, हवा चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में होने लगा सुधार
बारिश होने से ही पर्यावरण प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।

सिरसा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी है। रविवार को करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इससे प्रदूषण का स्तर भी घटने लगा है। दीपावली के बाद एयर क्वालिटी क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार को 213 तक पहुंच गया। जिसमें पीएम 2.5 का स्तर 213 व पीएम 10 का स्तर 175 रहा। हालांकि प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब चल रहा है। पराली जलाने के मामलों में भी कमी आई है। रविवार को तीन जगह पर पराली जलाई गई।

फसल कटाई का काम लगभग पूरा

खेतों में धान की कटाई कढ़ाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिससे पहले धान की फसल निकलते समय धूल मिट्टी के कण ज्यादा उड़ रहे थे। इसी के साथ मंडियों में धान की सफाई करते समय भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था। अनाज मंडियों में भी धान की आवक कम होने लगी है। इससे भी आगे प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। बारिश होने से ही पर्यावरण प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। इससे ही हवा शुद्ध होगी।

आंखों में जलन हुई कम

स्माग का रविवार को कुछ सुधार होता हुआ नजर आया। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में जलन हो रही थी। स्माग का असर कम होने से आंखों में जलन कम हुई है। वहीं दमा के मरीजों के सांस लेने में बढ़ी मुश्किल कुछ कम हुई है। स्माग कम होने से शहर के पार्क व बाजारों में भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।

प्रशासन करवा रहा है पानी का छिड़काव

शहर में सिरसा जिला प्रशासन ने प्रदूषण के स्तर पर स्माग को कम करने के लिए सुबह शाम शहर के मुख्य बाजारों में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा पानी की तेज बौछारों से छिड़काव किया जा रहा है। पेड़ों पर लगी धूल मिट्टी को भी पानी की बौछार मार कर हटा दिया गया। इससे भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन ने रविवार को भी कई स्थानों पर छिड़काव करवाया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स कितना खतरनाक

एक्यूआई को इसकी रीडिंग के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया है। 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

किस दिन कितना रहा प्रदूषण का स्तर

दिनांक एयर क्वालिटी इंडेक्स

21 नवंबर 284

22 नवंबर 240

23 नवंबर 245

24 नवंबर 243

25 नवंबर 233

26 नवंबर 246

27 नवंबर 233

28 नवंबर 213

एक दिसंबर तक मौसम खुश्क

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात्रि के समय तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा।

chat bot
आपका साथी