जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 15 लाख 37 हजार 428 पौधे लगाने का लक्ष्य : उपायुक्त

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:36 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 06:36 AM (IST)
जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 15 लाख 37 हजार 428 पौधे लगाने का लक्ष्य : उपायुक्त
जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 15 लाख 37 हजार 428 पौधे लगाने का लक्ष्य : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर 9 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि वे बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा फार्म फोरस्ट्री स्कीम के तहत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत विभाग द्वारा किसानों के अनुरोध पर उनके खेतों में निश्शुल्क सफेदा के पौधे लगाए जाएंगे। जिले के विभिन्न गांवों में खाली पड़ी पंचायती भूमि पर 88 हजार 500 पौधे, स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 84 हजार 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये जाएंगे। विभाग द्वारा सड़क मार्गों, रेलवे लाईनों तथा रजवाहों/माइनरों के साथ लगती खाली भूमि पर भी 2 लाख 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 3 लाख 8 हजार पौधे निश्शुल्क 308 ग्राम पंचायतों को वितरित किए जाएंगे। कोरोना प्रोटोकाल के तहत खोले जाएंगे निजी स्कूल

संवाद सहयोगी,नारनौंद : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सृष्टि इंटरनेशनल स्पो‌र्ट्स स्कूल मोठ में की गई। जिसमे निर्णय लिया गया कि सभी प्राइवेट स्कूल 16 जुलाई से खोले जाएंगे। जिसमें पूरी तरीके से कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया जाएगा, ताकि कोरोना महामारी से छात्रों का बचाव हो सके। एसोसिएशन के प्रधान जगदीश भैरो ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से सभी स्कूलों ने निर्णय लिया गया है कि 16 जुलाई से सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। जिसमें कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ है। उसको पूरा करने के लिए सभी स्कूलों ने एक विशेष रणनीति बनाई है। ताकि छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रूप से शुरू करके उसकी पूर्ति की जा सके। कोरोना काल के दौरान बिना एसएलसी के जिन विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने किया है। उनको कानूनी नोटिस करवाने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर स्कूल संचालक अनूप लोहान, सतपाल कौशिक, सतपाल आर्य, विनोद खेड़ी, नवीन लोहारी, पंकज माजरा, सुनील माढा, रमेश पेटवाड़, अशोक कुमार, सत्यवान, कर्मवीर कोथ, राममेहर कापड़ों इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी