Hisar KMP Jam live: 24 घंटे के लिए केएमपी जाम, लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रहे किसान

केएमपी एक्सप्रेसवे पर किसान आज जाम लगाएंगे। सुबह 8 बजे से केएमपी बंद हो जाएगा। 24 घंटे किसानों ने जाम लगाने का फैसला किया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर के उपायुक्त ने सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:28 AM (IST)
Hisar KMP Jam live: 24 घंटे के लिए केएमपी जाम, लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रहे किसान
केएमपी से होकर जो भी वाहन चालक शनिवार को यात्रा के लिए निकलें वे सावधानी जरूर बरतें।

बहादुरगढ़, जेएनएन। किसानों ने 24 घंटे के लिए केएमपी पर जाम लगा दिया है। बहादुरगढ़ में मांडौठी टोल प्लाजा के पास आंदोलनकारियों ने केएमपी पर जाम लगा दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के सदस्यों ने यहां पर जाम लगाया है। फिलहाल केएमपी पर उन सवारी वाहनों को निकलने दिया जा रहा है, जो जाम से पहले केएमपी पर चढ़ गए थे। मगर वाणिज्यिक वाहनों को रोका जा रहा है। यह जाम रविवार सुबह 8:00 बजे तक रहेगा। आंदोलनकारियों की ओर से यहां पर सभा करने की तैयारी की जा रही है। सड़क पर ही दरी बिछाई  जा रही है और स्टेज लगाई जा रही है। यहाँ पर जाम में फंसे वाहन चालकों के लिए खाने पीने का भी प्रबंध किया जाएगा।

किसानों ने केएमपी पर स्टेज लगाने की व्यवस्था की है। लंगर भी यहीं चलेगा।

लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रहे किसान

टीकरी बॉर्डर की स्टेज आज केएमपी पर चलेगी। किसान केएमपी पर ही लंगर की तैयरी भी कर रहे हैं। किसानों के जाम में सैंकड़ों ट्रक फंस गए हैं। किसान जाम में फंसे लोगों के खाने पीने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। केएमपी पर दो जगह किसानों का धरना शुरू हो गया है।  एक जगह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की स्टेज चल रही है। दूसरी जगह करीबन 11 जत्थेबंदियों की स्टेज पर किसान बैठे हैं। 

सोमवार सुबह 8 बजे तक रहेगा जाम

किसान संगठनों ने 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे जाम करने की चेतावनी दी हुई है। ऐसे में जो भी वाहन चालक शनिवार को यात्रा के लिए निकलें वे सावधानी जरूर बरतें। खासकर वे वाहन चालक जिन्हें केएमपी से होकर सफर करना है। अगर वाहन चालक जाम में फंस गए तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

केएमपी पर जो वाहन जाम से पहले चढ़ गए थे, उन्हें गुजरने दिया गया।

डीसी ने सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

वहीं व्यवस्था बनाने के लिए उपायुक्त जिले में सात अलग-अलग स्थानों के लिए सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं। जो कानून व्यवस्था बनाने का काम करेंगे। इन सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी शनिवार सुबह 6 बजे से ही निर्धारित स्थान पर लगाई गई है। हालांकि झज्जर जिले में केएमपी पर दो टोल प्लाजा हैं, एक आसौदा में और दूसरा बादली में। किसानों द्वारा मुख्य रूप से इन्हीं स्थानों पर जाम लगाए जाएंगे।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में बंजर ना हो जाए भूमि, मिट्टी में नाइट्रोजन व फास्फोरस की कमी और पानी में विद्युत चालकता ज्‍यादा

यह भी पढ़ेंः Haryana Weather News: हरियाणा में अगले छह दिन तक मौसम रहेगा खुश्क, जल्द करें फसल कटाई

chat bot
आपका साथी