हिसार में सालों बाद सूर्य नगर में रेलवे लाइन के साथ से नगर निगम ने हटाया मलबा

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया सूर्य नगर रेलवे लाइन के साथ साथ सफाई करवाने को लेकर एरिया के पार्षद व लोगो द्वारा मांग की जा रही थी। रेलवे की जगह होने के चलते इस मामले में बीकानेर मंडल को पत्र लिख रेलवे प्रशासन से सफाई करवाने को कहा था।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:55 PM (IST)
हिसार में सालों बाद सूर्य नगर में रेलवे लाइन के साथ से नगर निगम ने हटाया मलबा
रेलवे से अनुमति ले निगमायुक्त की मौजूदगी में चला सूर्य नगर फाटक पर सफाई अभियान, कई ट्रॉली निकला मलबा

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में सूर्य नगर के पास सूर्य नगर रेलवे लाइन के साथ सालों से पड़े मलबे व कचरे को हटाने के लिए निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। 2 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 30 ट्रॉली मलबा निगम की टीम ने रेलवे लाइन के साथ से हटाया।  8 घण्टे तक निगम की टीम ने सफाई अभियान चलाया। वही रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अविनाश कुमार भी अभियान के दौरान मौजूद रहे, जिससे  निगम की टीम सफाई अभियान तेजी और सुरक्षित तरीके  से चला सके।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सूर्य नगर रेलवे लाइन के साथ साथ सफाई करवाने को लेकर  एरिया के पार्षद व लोगो द्वारा मांग की जा रही थी। रेलवे की जगह होने के चलते इस मामले में बीकानेर मंडल को पत्र लिख रेलवे प्रशासन से सफाई करवाने को कहा था।  यदि रेलवे प्रशासन सफाई नही करवा सकता है तो निगम प्रशासन को अनुमति दे ताकि सफाई करवा जनता की समस्या का समाधान किया जा सके। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रेलवे प्रशासन से अनुमति मिलने उपरांत रविवार को सफाई अभियान चलाया गया है।  सूर्य नगर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया है। लोगो को समझाया गया है कि रेलवे लाइन के साथ कचरा या मलबा न डाले। यदि कोई डालता है तो एरिया के एएसआई को सूचित करें।

नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए गाड़िया लगाई गई है। गाड़ियों में गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग डाले। अभियान में पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार, सीएसआई सुभाष सैनी, APO सत्येंद्र यादव व उनकी टीम व कॉलोनी के गणमान्य व्यक्ति सूरज भान,डॉ राजकुमार, मास्टर धर्मवीर, सुरेश शर्मा, संदीप अठवाल, अजय भारद्वाज, अभिमन्यु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी