कार्यकारी अभियंता से वार्ता के बाद बिजली कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन

संवाद सहयोगी हांसी आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:01 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:01 AM (IST)
कार्यकारी अभियंता से वार्ता के बाद बिजली कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन
कार्यकारी अभियंता से वार्ता के बाद बिजली कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन

संवाद सहयोगी, हांसी : आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट विरोध बैठक चौथे दिन उपप्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। सुनील कुमार ने कहा कि सब-अर्बन कार्यालय मे तकनीकी स्टाफ बहुत कम है। इतने बडे सब-डिवीजन मे एक जेई व एक फौरमेन से काम चलाना पड़ रहा है। यहां पर पांच जेई, पांच फौरमेन के पद स्वीकृत है और 23 एएलएम के पद खाली पडे़ हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन के प्रतिनिधियों को कार्यकारी अभियंता अनिश कुमार ने वार्ता के लिए बुलाया। जहां आंदोलन से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता मे यूनियन की तरफ से राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव, यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा, रोहताश शर्मा, सतीश शर्मा, मनोज बडाला, रणजीत सैनी, सुरेश कुमार शामिल हुए। कार्यकारी अभियंता ने कुछ सम्स्याओं का समाधान कर दिया व कुछ के पत्र उच्च अधिकारियों को लिख दिये। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर आंधी तूफान के इस मौसम में काम के प्रति बहुत ज्यादा प्रेशर है वहीं दूसरी ओर तकनीकी स्टाफ की कमी है तथा स्टाफ को मिलने वाली सुविधाओं का भी अभाव है। बिजली कर्मचारियो को सभी प्रकार की सुरक्षा औजार उपलब्ध करवाए जाएं तथा पीने के वाटर सप्लाई का प्रबंध करवाया जाए। यूनियन ने मांग की कि खाली पडे़ पदो को स्थाई भर्ती व पदोन्नति से भरा जाए। वार्ता के बाद यूनियन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। मीटिग मे मुख्य रूप से अमीरचंद जांगडा, पवन कुमार, सुरेश कुमार भानखड़, रणजीत सैनी, रामनिवास, विनोद पान्नू, अमित मंदौरा, राजकुमार सैनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी