Admission Alert: हरियाणा में पहली मेरिट लिस्ट में एक तिहाई सीटों पर भी नहीं हो पाए दाखिले, पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा के कालेजों में पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी एक तिहाई सीटें तक नहीं भरी। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए आठ दिन का समय दिया गया था।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:38 AM (IST)
Admission Alert: हरियाणा में पहली मेरिट लिस्ट में एक तिहाई सीटों पर भी नहीं हो पाए दाखिले, पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा में पहली मेरिट लिस्ट में एक तिहाई सीटों पर भी नहीं हो पाए दाखिले।

जागरण संवाददाता,झज्जर। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी एक तिहाई सीटें तक नहीं भरी। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए आठ दिन का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं दिया। जिले के महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की बात करें तो कुल 680 सीटें हैं, जिनमें से पहली लिस्ट के बाद केवल 180 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। जो कुल सीटों का 26.47 फीसद सीटें ही भरी है। वहीं नेहरू कालेज की बात करें तो कुल 1180 सीटें हैं, जिनमें से 319 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जिसके बाद केवल 27.03 फीसद सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। अन्य कालेजों की भी यही स्थिति है।

मेरिट लिस्ट में कम विद्यार्थियों का नाम था

हालांकि दाखिले के लिए जारी होने वाली मेरिट लिस्ट में भी कुल सीटों से कम विद्यार्थियों का नाम था। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली मेरिट लिस्ट की बात करें तो नेहरू कालेज की 1180 सीटों के लिए कुल 627 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की थी। जिसमें से 319 (50.88 फीसद) विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में 680 सीटों के लिए 270 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। जिसमें से 180 (66.67 फीसद) विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं अब बची हुई सीटों पर 22 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला लेना होगा। वहीं रिक्त बची सीटों पर 28 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला होगा।

नेहरू कालेज, झज्जर

संकाय  कुल सीटें  दाखिला
 बीए    480               149
 बी-काम     160    47
 बीएससी नान मेडिकल    300                 57
 बएससी मेडिकल  80              18
 बीबीए  80                 21

 बीएसए 

 कुल   

80    

1180                      

  27 

  319

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर 

संकाय       कुल सीटें   दाखिला
 बीए  360              138
 बी-काम      160              22
 बीएससी नान मेडिकल    80               12
 बएससी मेडिकल  80               8
 कुल         680   180

 हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी