एक्शन एड संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

जागरण संवाददाता हिसार एक्शन एड संस्था ने जरूरतमंद व घुमंतू जाति के लोगों को राशन वितरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:01 PM (IST)
एक्शन एड संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
एक्शन एड संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

जागरण संवाददाता, हिसार : एक्शन एड संस्था ने जरूरतमंद व घुमंतू जाति के लोगों को राशन वितरण किया। जरुरतमंद लोगों तक सहायता व मदद पहुंचाने का संस्था द्वारा कार्य लंबे समय में किया जा रहा है। संस्था की पूनम बौद्ध ने बताया कि घुमंतू जाति के लोग और गरीब तबका मजदूरी पर या कुछ लोग दूसरों पर निर्भर रहते है। लॉकडाउन के कारण सभी कार्य बंद हो गए और आय का कोई साधन नही रहा। ऐसे में उन लोगो की समस्याओं को देखते हुए एक्शन एड संस्था ने गांव आदमपुर व शाहपुर के घुमंतू जाति के लोगों को राशन बांटा। पूनम बौद्ध ने बताया कि आज कुल 100 लोगों को राशन किट की सहायता दी गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो आटा, दो किलो चीनी, दो किलो दाल, चाय पत्ती का पैकेट, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया, सरसों का तेल वितरित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश खरोड़, प्रीतम सैनी व संस्था के सदस्य जसबीर कुमार, विनोद इंदल, सुभाष, रामनिवास मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी