हिसार में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौत, सात लोग घायल, जालंधर से लौट रही थी बरात

हिसार के हांसी में भीषण हादसा हो गया। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। 7 बराती घायल हो गए। गाड़ी जालंधर से दुल्हन लेकर लौट रही थी। कुलाना गांव के पास हादसा हो गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:31 AM (IST)
हिसार में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौत, सात लोग घायल, जालंधर से लौट रही थी बरात
हादसे में घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाते लोग।

हिसार/हांसी, जेएनएन। बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बुलेरो गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 7 बराती घायल हो गए व 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से दुल्हा-दुल्हन व अन्य बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। 

हांसी में हुए सड़क हादसे में घायल बच्ची।

बड़सी गांव से जालंधर गई थी बरात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बारात वापिस आ रही थी कि कुलाना गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बारातियों से भरी बुलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और दूर खेतों में जा गिरी।

दूल्हे की भानजी की मौत

बुलेरो में सवार दूल्हा अनिल व दुल्हन अमृता के अलावा अन्य करीब दस बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार बिलखते हुए सिविल में पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।

गांव से कुछ किमी पहले हुआ हादसा

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है। शुक्रवार को उसकी बरात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे। लेकिन अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी