अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, भाजपा व कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

संवाद सहयोगी मंडी आदमपुर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 02:32 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:33 AM (IST)
अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, भाजपा व कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, भाजपा व कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद का भावनात्मक नारा देकर जनता को भ्रमित किया। आज भाजपा के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने यह बात आदमपुर हलके के गांव जाखोद खेड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी व राहुल गांधी 2 ही चेहरे थे, लेकिन राहुल की नाकामी की वजह से जनता ने मजबूरी में मोदी को चुना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है, इसलिए प्रदेश के किसानों को एसवाईएल का पानी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी एसवाईएल नहर का समाधान नहीं करना चाह रही। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया, सतबीर सिसाय, जस्सी पेटवाड़, विधायक वेद नारंग, चतर सिंह, बहादुर सिंह नायक, राजेश गोदारा, अशोक यादव, वजीर सिंह ज्याणी, देवीलाल सिहाग, रमेश बेरवाल, देवीलाल, शहाबुदीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी