चार्टेड प्‍लेन से बठिंडा से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला की बरात

कर्ण की बरात शुक्रवार को उडऩ खटोला से गुरुग्राम लेकर गए। शाम करीब 6.30 बजे बठिंडा एयरपोर्ट से चार्टेड प्लेन ने उड़ान भरी। बारात में चौटाला परिवार के 50 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। किसान आंदोलन के कारण रूट बदले जाने की जानकारी भी सामने आई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 09:32 AM (IST)
चार्टेड प्‍लेन से बठिंडा से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला की बरात
कर्ण की शादी दिल्ली निवासी जसविंद्र सिंह बुल की बेटी ऐश्वर्या से होने जा रही है

डबवाली (सिरसा) जेएनएन। इनेलो नेता अभय सिंह अपने बड़े बेटे कर्ण की बरात शुक्रवार को उडऩ खटोला से गुरुग्राम लेकर गए। शाम करीब 6.30 बजे बठिंडा एयरपोर्ट से चार्टेड प्लेन ने उड़ान भरी। बारात में चौटाला परिवार के 50 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मुख्य रूप से पूर्व सीएम ओपी चौटाला के छोटे भाई बिजली मंत्री रणजीत सिंह, भतीजे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल का परिवार शामिल है।

बताया जाता है कि दोपहर बाद पारिवारिक सदस्य बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इससे पहले तेजाखेड़ा फार्म में कर्ण की सेहरा बंदी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बताया जाता है कि फार्म हाऊस में 26 नवंबर रात को विवाह से संबंधित कार्यक्रम हुआ था। जिसमें अभय सिंह, दूल्हे कर्ण तथा छोटे बेटे अर्जुन जमकर झूमे थे। बता दें, कर्ण की शादी दिल्ली निवासी जसविंद्र सिंह बुल की बेटी ऐश्वर्या से होने जा रही है। 30 नवंबर को अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन की थी शादी है।

-----------

दिल्ली से गुरुग्राम शिफ्ट हो गया कार्यक्रम

तेजाखेड़ा फार्म हाऊस में सुबह 11 बजे सेहरा बंदी हो गई थी। ऐसे में दोपहर 12 बजे बाई रोड बारात दिल्ली जानी थी। बताया जाता है कि किसान आंदोलन तथा दिल्ली में कोरोना के कारण उपजे हालातों के मद्देनजर रोड से जाने का कार्यक्रम रद करना पड़ा। वहीं कार्यक्रम दिल्ली से गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया। डबवाली में पुलिस नाका तोड़कर निकाल गये। ऐसे में डबवाली-बठिंडा रोड क्लीयर हो चुकी थी। चौटाला परिवार गाडिय़ों से बठिंडा पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी