सिरसा में आप कार्यकर्ताओं का 20 दिनों से धरना जारी, विकास कार्यों को लेकर उठाई मांग, जानिए

सिरसा के आप जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रादर्शिता पूर्ण तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के दौरान निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर पूरा ब्यौरा दिया जाता है

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:36 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:36 PM (IST)
सिरसा में आप कार्यकर्ताओं का 20 दिनों से धरना जारी, विकास कार्यों को लेकर उठाई मांग, जानिए
विकास कार्यों के दौरान निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर पूरा ब्योरा दिए जाने की उठाई मांग।

सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा में नगरपरिषद द्वारा शहर में करोड़ों रुपयों की लागत से करवा जा रहे विकास कार्याें के निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का लघु सचिवालय में जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना 20वें दिन भी जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सिरसा हलका महिला अध्यक्ष स्वर्ण कौर एवं महिला विंग उपाध्यक्ष अमन कौर ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन में फतेहाबाद जिलाध्यक्ष अजय कुमार एवं फतेहाबाद संगठन मंत्री गुरविन्द्र सिंह अरवा विशेष रूप से शामिल हुए। 

जिला प्रशासन ने नहीं की सुनवाई तो फूंका स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का पुतला

आप जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रादर्शिता पूर्ण तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के दौरान निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर पूरा ब्यौरा दिया जाता है, जिसमें ठेकेदार का नाम, विकास कार्य पर लागत राशि सहित पूरी जानकारी दी जाती है। दिल्ली की तर्ज पर सिरसा में हो रहे विकास कार्यों के लिए भी सूचना पट्ट लगाने की मांग केा लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन पिछले 20 दिनों से मांगों को अनसुना कर रहा है। इसी रोष स्वरूप मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के ढिंढोरे पीटते नहीं थकती। दूसरी तरफ सिरसा में 167.5 करोड़ रुपये का विकास केवल कागजों में ही दिखा कर तिजोरियां भरने का काम चल रहा है। ये काम कुछ अधिकारियों द्वारा नहीं हो सकता जबकि पूरी भाजपा-जजपा सरकार इसमें शामिल है। 

ये लोग रहे मौजूद

धरने पर पार्टी के जिला महासचिव ताराचन्द फौजी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश जैन, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कपड़ेवाला, युवा जिलाध्यक्ष राजन हिंदुस्तानी, संगठन मंत्री महाबीर कंडेला, उपाध्यक्ष प्रमोद वधवा, उपाध्यक्ष हरीश गर्ग, एससी विंग जोन अध्यक्ष राजकुमार नागर, हनुमान जांदू्र, सोशल मीडिया अध्यक्ष अमन कम्बोज, हरजिन्दर सिंह औलख, गुरविन्दर, मोनू थिंद, विजय वर्मा ऐलनाबाद, चन्द्रप्रकाश, सुनील, कृष्ण पंजुआना, दलीप आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी