खराब सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने हांसी में किया प्रदर्शन

बदहाल रोड व खराब सीवर व्यवस्था व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:55 PM (IST)
खराब सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने हांसी में किया प्रदर्शन
खराब सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने हांसी में किया प्रदर्शन

फोटो कैप्शन: 51:

संवाद सहयोगी, हांसी: बदहाल रोड व खराब सीवर व्यवस्था व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने हांसी में शासन प्रशासन के खिलाफ जिला अध्यक्ष संजय बूरा की अध्यक्षता में सचिन जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप नेता सचिन जैन ने कहा कि आज हांसी शहर में सभी सड़कों का बुरा हाल है, सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते है। जैन ने कहा कि हांसी में शासन-प्रशासन तो सोया हुआ है पर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है ताकि अच्छे और काम करने वाला जनप्रतिनिधि हांसी के लिए चुन सके। सचिन जैन ने कहा कि जब तक जनता अपने हक की आवाज नही उठाएगी तो कांग्रेस और भाजपा इसी प्रकार लोगों को मूर्ख बनाने का काम करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी के पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनाने पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल जिन गरीब लोगों का शोषण किया आज आखिरी छह माह में जाति की राजनीति कर उनकी हितैषी बनने की कोशिश कर रही है पर जनता ऐसे छल को बराबर समझती है और इस बार पंजाब में धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा और जाति की राजनीति करने वाली कांग्रेस को सबक सिखा कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। जिला अध्यक्ष संजय बूरा ने कहा कि आज न केवल हांसी अपितु पूरा हिसार जिला वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है, वर्तमान शासन अंग्रेजी शासन काल की याद दिलाता है जहां जनता का शोषण किया जाता था और फिर लोगों को यातनाएं देने का काम भी किया जाता था। आज हिसार जिले का हर शहर हर गांव बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि वह बरसात से हो रहे नुकसान का मुआवजा तथा लोगों के घर और दुकान के खराब हुए सामान व किसान की फसलों के नुकसान का आंकलन कर राहत प्रदान करे। इस अवसर पर जगमोहन तायल, वैभव जैन, संजय गोयल, सुंदर किरतान, अरविद झोका, राजेंद्र भारती, उदय कुमार, मनदीप, राजपाल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी