एक महीने की छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर जा रहे फौजी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत

संवाद सहयोगीउकलाना मंडी/नारनौंद एक महीने की छुट्टी पूरी करने के बाद मिर्चपुर गांव का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 06:46 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 06:46 AM (IST)
एक महीने की छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर जा रहे फौजी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत
एक महीने की छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर जा रहे फौजी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत

संवाद सहयोगी,उकलाना मंडी/नारनौंद : एक महीने की छुट्टी पूरी करने के बाद मिर्चपुर गांव का फौजी बीरेंद्र सिंह वापस अपनी ड्यूटी पर श्रीनगर जा रहा था। रात को बस पकड़ने वह सुरेवाला चौक पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने फौजी को टक्कर पर मार दी। जिससे फौजी ने दम तोड़ दिया। फौजी नारनौंद के गांव मिर्चपुर का रहने वाला था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव मिर्चपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिर्चपुर निवासी 42 वर्षीय बीरेंद्र पुत्र सतपाल सिंह अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 2009 में फौज में भर्ती हो गया था। वह 15 जनवरी को एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। उसकी छुट्टियां 15 फरवरी को पूरी हो गई थी। इस दौरान वह बीमार हो गया। इसके बाद अब 18 फरवरी को श्रीनगर जाने के लिए वीरवार की रात को करीब 10 बजे अपने गांव के ही राजपाल की गाड़ी किराये पर करके सुरेवाला मोड़ पर पहुंचा था। गाड़ी चालक राजपाल उनको वहां पर छोड़कर वापस अपने गांव आ गया था। करीब एक बजे उसके मोबाइल पर फोन आया कि फौजी वीरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कोहरे के कारण एक एंबुलेंस चालक ने सड़क पर खड़े बीरेंद्र को सीधी टक्कर मार दी और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक फौजी बीरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। समय मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। हिसार कैंट से सूबेदार जगतार सिंह के नेतृत्व में उनके शव को उनके पैतृक गांव में लाया गया। पूरे राजकीय मान सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसके बड़े बेटे अमन ने मुखाग्नि दी इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

एंबुलेंस घसीटते हुए ले गई

फौजी विरेंद्र अपना सामान फुटपाथ पर रखकर वहीं से बस का इंतजार किया। इसी दौरान उकलाना की ओर से एक निजी एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी को चलाता हुआ आया और उसने फुटपाथ पर खड़े फौजी विरेंद्र पर एंबुलेंस को चढ़ा दिया। जिसमें विरेंद्र एंबुलेंस के नीचे फंस गया और एंबुलेंस उसे घसीटते हुए आगे तक ले गई। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो एंबुलेंस चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गया। इसी दौरान उसने एंबुलेंस का नंबर नोट कर लिया। वहीं, जब एंबुलेंस के नीचे फंसे हुए विरेंद्र को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया तो उसे काफी चोटें लगी हुई थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए हिसार हस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी