फर्जी तरीके से हिसार की महिला को उतरप्रदेश के अस्पताल में दाखिल दिखा बीमा क्लेम हड़पने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता हिसार शहर निवासी एक युवक की पत्नी को शहर से 600 किलोमीटर दूर उत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:21 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:21 AM (IST)
फर्जी तरीके से हिसार की महिला को उतरप्रदेश के अस्पताल में दाखिल दिखा बीमा क्लेम हड़पने के आरोप में केस दर्ज
फर्जी तरीके से हिसार की महिला को उतरप्रदेश के अस्पताल में दाखिल दिखा बीमा क्लेम हड़पने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर निवासी एक युवक की पत्नी को शहर से 600 किलोमीटर दूर उतर प्रदेश के एक अस्पताल में फर्जी तरीके से कागजों में दाखिल करवाकर बीमा क्लेम हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में संत नगर निवासी जगनलाल ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि परिचित अभिषेक असीजा ने उसे फोन कर कहा कि वह स्टार हेल्थ में नॉर्थ जॉन में मैनेजर लग गया है। अभिषेक ने उसे स्टार हेल्थ में लोन विभाग में हरियाणा मैनेजर के रूप में नौकरी दिलवाने के दिल्ली बुलाया। जगनलाल ने बताया कि वह उसकी बातों पर विश्वास करके 3 फरवरी को दिल्ली पहुंच गया। वहां अभिषेक अपने सहयोगी के साथ उससे मिला और उसके कागजात की फोटो कॉपी लेकर मैनेजर की नौकरी दिलवाने की बात कही। अभिषेक ने उसे बताया कि उसे लोगों के कागजात लेकर हरियाणा में लोन करवाने होंगे, जिसका 25 फीसद कमीशन मिलेगा। इसके साथ अभिषेक ने उसे फर्जी तरीके से मेडिक्लेम बिल पास करवाने का काम करने के लिए कहा। अभिषेक ने उसे बताया कि वे सभी कम्पनियों के मैडिक्लेम पास करवाते है, जो राशि मिलती है उसमें 50 फीसद जिस हॉस्पिटल में फर्जी मरीज दाखिल करते है उसे देते है और बाकि 50 फीसद में से 25 फीसद वह खुद रखता है और अभिषेक ने बाकि 25 फीसद के लिए जगनलाल को ऑफर दिया। जगनलाल ने शिकायत में बताया कि उसने ज्वाइनिग लेटर की मांग की तो अभिषेक ने उसे कहा कि उसे सिर्फ लोगों के पॉलिसी नंबर लेने होंगे। जगनलाल ने आरोप लगाया कि अभिषेक और उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोग फर्जी तरीके से कागजों में ही फर्जी मरीज को अस्पतालों में दाखिल दिखाते है। लेकिन इस बात का पॉलिसीधारक को पता नहीं होता। इस तरीके से अभिषेक और उसका गिरोह पॉलिसी पर क्लेम ले लेते है। इसमें ना तो पॉलिसीधारक के पास फोन आता था और ना ही ओटीपी। जगनलाल ने बताया कि उसने इस काम के लिए अभिषेक को मना कर दिया। उसने अपने कागजात वापस मांगे तो अभिषेक ने उसे कहा कि कागजात वापिस दे देंगे। इसके बाद वह हिसार वापिस आ गया। 13 मार्च को उसे उसकी स्टार हैल्थ की पॉलिसी के बारे में दोस्त मनोज शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता रानी उतर प्रदेश के बुढ़ाना नामक शहर में दाखिल है और उसका क्लेम पास हो रहा है। उसने मनोज को कहा कि वह तो हिसार में ही है और वे कभी बुढ़ाना नामक शहर नही गए। जगनलाल ने शक होने पर स्टार हैल्थ की हैल्प लाईन नम्बर पर फोन करके बताया कि उसकी पत्नी स्वस्थ है और वह घर पर है। लेकिन कम्पनी की तरफ से ना तो कोई फोन आया ना ही कोई ओटीपी आया। उसके घर से लगभग 600 किलोमीटर दूर उसकी पत्नी को दाखिल दिखाया गया। जगनलाल का आरोप है कि स्टार हैल्थ में शिकायत करने के बाद से अभिषेक उसे फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। कई बार मैसेज भी भेजता है। अभिषेक ने उसे कहा कि वह अपनी शिकायत कम्पनी से वापिस ले ले नही तो उसका गिरोह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी