सिवानी में 67 इंतकाल का किया गया निपटान

उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय तहसील में हुआ शिकायतों का निपटरा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 07:17 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 07:17 AM (IST)
सिवानी में 67 इंतकाल का किया गया निपटान
सिवानी में 67 इंतकाल का किया गया निपटान

संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी : उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय तहसील परिसर कार्यालय में लोगों के लंबित इंतकाल करने के ²ष्टिगत खुला दरबार आयोजित किया गया। खुले दरबार में 67 इंतकालो के फैसले किए गए। यह जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि सिवानी तहसील के अंतर्गत कुल 33 गांव आते हैं। ग्रामीणों के लंबित इंतकाल करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए खुले दरबार में गांव बड़वा के 16 इंतकाल, सिवानी के 15, लीलस के 6, ढाणी सिलावाली, गुरेरा तथा खेड़ा के 5-5, ढाणी रामजस व मतानी के तीन-तीन गांव गरवा व किकराल के दो -दो तथा गांव देवसर, रुपाणा, बिधवान तथा गेंडावास के लोगों के एक- एक इंतकाल के फैसले किए गए। इस अवसर पर इस मौके पर पटवारी श्याम लाल वर्मा कृष्ण कुमार शर्मा जयचंद सीताराम ऑपरेटर अशोक कुमार सुथार कानूनगो व पटवारी उपस्थित रहे। पेंटिग प्रतियोगिता में वीना रही प्रथम

जागरण संवाददाता, हिसार : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आजाद हिद युवा क्लब किरतान की ओर से रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आस पास के गांवों से विभिन्न आयुवर्ग के बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने पेंटिग के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों पर अपने भाव अंकित किए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीना ने पहला, आदित्य ने दूसरा तथा आसीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी कृपा देवी, युवा प्रधान पूजा और रोहताश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब प्रधान कपूर सिंह ने कहा कि अगर इसी तरह जनसंख्या बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में जीविका के संसाधन कम पड़ जाएंगे। इस खतरनाक जनसंख्या विस्फोट के कारण अनेक बुराईयां जन्म लेंगी, जो पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरनाक साबित होंगी। इस मौके पर मांगेराम शर्मा, सुनीता, परमजीत, एनवाईवी अजय, पुनीत, प्रोमिल, दीपिका सहित अन्य युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी