हरियाणा कुरुक्षेत्र गो-चिकित्सालय में जले 3100 दीये

जागरण संवाददाता, हिसार : श्रीहरियाणा कुरुक्षेत्र गो-चिकित्सालय, दिल्ली बाई पास के तत्वाधान में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 08:21 AM (IST)
हरियाणा कुरुक्षेत्र गो-चिकित्सालय में जले 3100 दीये
हरियाणा कुरुक्षेत्र गो-चिकित्सालय में जले 3100 दीये

जागरण संवाददाता, हिसार : श्रीहरियाणा कुरुक्षेत्र गो-चिकित्सालय, दिल्ली बाई पास के तत्वाधान में जन कल्याण हेतु चल रहे चातुर्मास महायज्ञ के अंतर्गत संत राजकिशोर महाराज वृंदावन के सान्निध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में रोजाना कथा व प्रवचन आदि चल रहे हैं, जिसमें अनेक विद्वान संतजन भाग लेकर अपनी मधुरवाणी से लोगों को निहाल कर रहे हैं। प्रात: काल होने वाले नौ कुंडीय मारुति महायज्ञ में साहिल डैरोलिया-ईशा डैरोलिया, नरेश ¨सगल-कोमल ¨सगल, सत्यप्रकाश राजलीवाला-सीमा ¨सगल, रामनिवास गोयल-मंजु गोयल, निर्मल डाबड़ा-कुसुमलता, अनिल गुप्ता-राज गुप्ता, संजीव बुड़ाकिया-रानी बुड़ाकिया, मुनीष गोयल-प्रीति गोयल, सौरभ सरावगी-प्रियंका सरावगी आदि ने आहुति डाली। यज्ञाचार्य ओम दीक्षित धर्मगुरु चित्रकूट वाले के अलावा अन्य ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण किए। सायंकाल दीपोत्सव में 3100 दीये जलाकर पूजा-अर्चना की गई। नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

गोशाला के सदस्य विनोद गुप्ता ने बताया कि आज से 19 नवंबर तक दोपहर बाद 2 बजे से साढ़े 5 बजे तक कथा प्रवचन एवं संत सम्मेलन किया जाएगा। इस दौरान रोजाना प्रात:काल महायज्ञ किया जाएगा। यज्ञ मंडप में आवाहित देव पूजा प्रात: साढ़े 7 बजे से साढ़ 8 बजे तक की जाएगी। हवन प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। गुप्ता ने बताया कि पांच दिवसीय अष्ट लक्ष्मी पूजा एवं दीपोत्सव सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक होगा। पूर्णाहुति एवं भंडारा 20 नवंबर को प्रात: 11:30 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी