कन्या गुरुकुल घिराय के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 कुंडीय यज्ञ

बालिकाओं ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:49 PM (IST)
कन्या गुरुकुल घिराय के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 कुंडीय यज्ञ
कन्या गुरुकुल घिराय के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 कुंडीय यज्ञ

-बालिकाओं ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

फोटो- 30

हिसार (वि)। कन्या गुरुकुल घिराय का वार्षिक उत्सव आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में भक्त देवराज व मुख्य अतिथि के रूप में डेजी मोटर्स के सुनील बंसल ने शिरकत की। गुरुकुल परिवार के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 परिवारों ने भाग लिया। यज्ञ में मुख्य दमा के रूप में इंद्र देव शास्त्री व पतंजलि परिवार हिसार के यज्ञ प्रभारी विनय मल्होत्रा ने विगत सात दिनों से चल रहे ऋग्वेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति डलवाई। मुख्य यजमान के रूप में भारत स्वाभिमान हरियाणा के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रभारी राजेंद्र फोगाट व कांता रानी,पूर्व सरपंच घिराय नरेंद्र बुरा व विजया देवी, नरेंद्र वशिष्ठ व सुनीता वशिष्ठ, जोगेंद्र व मीना देवी,बिजेन्दर बूरा व रोशनी ने भाग लिया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर आशीर्वचन के लिए देव ऋषि विद्यापीठ नंदगढ़ जुलाना के संचालक आचार्य वेद मित्र जीने सभी यजमान को वैदिक शिक्षा एवं जीवन दर्शन का पाठ किया। गुरुकुल की छात्राओं ने विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया जिसमें डंबल, लेजियम ,अग्नि चक्र से निकलना योगासन प्रदर्शन आदि ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कन्या गुरुकुल घिराय के संचालक स्वामी कृष्णानंद महाराज ने आए हुए सभी मेहमानों एवं विद्यार्थियों को धर्म के सही स्वरूप वेद को सर्वोच्च प्रमाणिक ग्रन्थ व यज्ञ को श्रेष्ठ कर्म बताया। प्राचार्य सुनीता शर्मा ने कहा की गुरुकुल की योगासन की टीम 7 साल तक लगातार राज्य प्रतियोगिता में प्रथम रही है एवं गुरुकुल से हजारों कन्याएं शिक्षा दीक्षा लेकर समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कबड्डी में कन्या गुरुकुल गिराए की टीम प्रथम, खो खो में भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं प्रथम रस्साकशी में कन्या गुरुकुल की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार लंबी कूद में कनिका, नीतू व नेहा ने प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान, गोल फेंक में गुरुकुल घिराय की नीतू, प्रीति, शालू प्रथम, द्वितीय तृतीय रही। इस अवसर पर प्रितिपाल सिंह,भगवान दास, जगत सिंह, सत्यवान, पतंजलि योग समिति के प्रभारी वीरेंद्र बडाला, मांगे राम करेल, मास्टर राजकवंर, फकीर चंद, डा. देवेंद्र मेहता, सरहेड़ा से डा. किशनचंद लोहान, मास्टर चन्द्रभान, खरकड़ी से सुरेश फौजी, भारत स्वाभिमान बास के प्रभारी वेदप्रकाश आर्य, बिठमड़ा से नरेंद्र सोनी, वैद्य राजेन्द्र शर्मा, सोनू, जीवन, कर्मबीर, जुगलान से अरविद, सोनू, विपिन ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी