शहर में आए 20 नए टिपर वाहन, सभी वार्डो में होगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

शहर के सभी वार्डो में अब डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होगा। नग परिषद ने आठ नए टिपर वाहन खरीद लिए हैं जिन्हें जल्द कचरा कलेक्शन के लिए सड़कों पर उतारा दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:01 AM (IST)
शहर में आए 20 नए टिपर वाहन, सभी वार्डो में होगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन
शहर में आए 20 नए टिपर वाहन, सभी वार्डो में होगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

संवाद सहयोगी, हांसी : शहर के सभी वार्डो में अब डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होगा। नग परिषद ने आठ नए टिपर वाहन खरीद लिए हैं जिन्हें जल्द कचरा कलेक्शन के लिए सड़कों पर उतारा दिया जाएगा। इससे पूर्व 20 टिपर वाहन 20 वार्डो में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए एक अलग से टिपर भी रखा जाएगा।

बता दें कि शहर में कचरा कलेक्शन के लिए पिछले साल जनवरी महीने में टिपर वाहन खरीदे गए थे। शहर में 28 वार्ड हैं लेकिन टिपर वाहन 20 खरीदे गए थे। इन्हीं से पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। जो शहर के सभी वार्डो में कचरा एकत्रित सही से नहीं कर पा रहे थे। नगर परिषद ने अब 8 और वाहन खरीद लिए हैं। प्रत्येक टिपर को खरीदने में करीब 4 लाख रुपये की लागत आई है। नगर परिषद अब प्रत्येक वार्ड में एक टिपर वाहन से कचरा कलेक्शन का काम लेगी जिससे शहर की स्वच्छता में सुधार होगा व लोगों की कचरे न उठाने संबंधित समस्याएं भी कम होंगी। इन्हें चलाने के लिए ड्राइवरों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाएगा। चेयरपर्सन निर्मला सैनी ने कहा कि शहर की सफाई को लेकर बड़ी योजनाओं पर काम किया जा रहा है और सभी वार्डो में टिपर सेवा शुरु होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। कचरा प्रबंधन में सहयोग की अपील

टिपर वाहनों में दो बाक्स बनाए गए हैं। हरे में गीला कचरा व सूखा कचरा नीले डस्टबिन में ही डाले। शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लागने के लिए परिषद प्रशासन पूरे प्रयास कर रहा है। सभी टिपर वाहन जीपीएस से लैस हैं और नगर पार्षदों को टिपर वाहन चालकों के संपर्क में रहने की अपील की है। जिससे कचरा प्रबंधन बेहतर ढंग से हो सके।

- निर्मला सैनी, चेयरपर्सन।

chat bot
आपका साथी