16 साल की लड़की ने बडी बहन का आधार कार्ड इस्तेमाल करके की शादी, बयान में खुला राज

जिला निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की द्वारा शादी करने के लिए अपनी बड़ी बहन के नाम का किया इस्तेमाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:47 AM (IST)
16 साल की लड़की ने बडी बहन का आधार कार्ड इस्तेमाल करके की शादी, बयान में खुला राज
16 साल की लड़की ने बडी बहन का आधार कार्ड इस्तेमाल करके की शादी, बयान में खुला राज

जागरण संवाददाता, हिसार: जिला निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की द्वारा शादी करने के लिए अपनी 21 साल की बहन का आधार कार्ड और नाम का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब शादीशुदा जोड़ा हिसार में प्रोटेक्शन मांगने पहुंचा। नाबालिग लड़की ने पहले धोखाधड़ी से एक संस्था में शादी की, इसके बाद सेशन जज से सुरक्षा मांगी। शादी करने वाले जोड़े ने सेशन जज से फर्जी कागजात के सहारे ही सुरक्षा मांगी। मामले में सेशन जज के रीडर मुकेश की शिकायत पर लड़की और लड़की पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह था मामला

दरअसल इस जोड़े ने तीन सितंबर को एक रिवाज विवाह सेवा समिति नाम की संस्था में शादी की, वहां पर शादी करने वाली नाबालिग लड़की ने अपनी बड़ी बहन का आधार कार्ड दिया। उसने अपना नाम भी आधार कार्ड में दिया अपनी बहन का ही नाम बता दिया और हस्ताक्षर भी अपनी बहन के ही नाम से किए। इसके बाद इस जोड़े ने 10 सितंबर को सेशन जज से सुरक्षा मांगी। उसके कागजों के आधार पर उसे सुरक्षा भी दे दी गई। लेकिन सुरक्षा सुरक्षा के दौरान लड़की व उनके परिवार वालों के भी बयान लिए जाते है। इस दौरान लड़की के पिता के बयान लिए गए तो पिता ने कहा कि उसकी छोटी बेटी ने अपने बड़ी बहन का आधार कार्ड शादी के लिए पेश किया है और बड़ी बहन के नाम का प्रयोग करके ही शादी की है। जबकि असलियत में वह 16 साल की है जो आधार कार्ड उसने प्रयोग किया है वह उसकी बड़ी बेटी का है। लड़की से पूछा गया तो उसने कहा कि उसने पति को भी उसकी उम्र के बारे में नहीं पता। लड़की ने कहा कि उसने शादी करने के लिए ही उसकी बड़ी बहन का आधार कार्ड प्रयोग किया। मामले में सेशन जज की जजमेंट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जजमेंट में लिखा कि लड़का और लड़की पर केस दर्ज किया जाए। लड़का-लड़की ने धोखाधड़ी करके शादी की है। लड़की की वास्तविक 16 साल की है। अपनी बहन का ही आधार कार्ड दिखा दिया। शादी भी कर ली। एक संस्था ने दोनों की शादी करवाकर मैरिज सर्टिफिकेट भी दे दिया।

chat bot
आपका साथी