झज्‍जर में 12वीं की छात्रा लापता, जोहड़ के पास मिली किशोरी की चप्पल, सुबह से तलाश जारी

गांव माछरौली निवासी व्‍यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसको तीन बच्चे है एक बड़ा लड़का व दो लड़की। उसकी बीच की 17 वर्षीय बेटी रविवार को शाम को घर से कहीं चली गई। बहुत ढूंढा मगर बेटी का कहीं भी कोई पता नहीं लगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 04:22 PM (IST)
झज्‍जर में 12वीं की छात्रा लापता, जोहड़ के पास मिली किशोरी की चप्पल,  सुबह से तलाश जारी
तालाब में किशोरी की तलाश करते हुए ग्रामीण

माछरौली, जेएनएन। झज्‍जर के गांव माछरौली निवासी 12वीं की छात्रा रविवार शाम को अचानक घर से लापता हो गई। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने किशोरी की तलाश आरंभ कर दी। जोहड़ के किनारे किशोरी की चप्पल मिली तो उसे जोहड़ में ही तलाशना आरंभ कर दिया। सुबह से गोताखोर किशोरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने भी लापता होने का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

गांव माछरौली निवासी व्‍यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसको तीन बच्चे है, एक बड़ा लड़का व दो लड़की। उसकी बीच की 17 वर्षीय बेटी रविवार को शाम को घर से कहीं चली गई। इसके बाद जब छोटी बेटी को इसका पता लगा तो वह भी बेटी को खोजने के लिए गई। लेकिन चंचल का कहीं भी कोई पता नहीं लगा। परिवार वालों ने रातभर उसे खोजने का प्रयास किया। कहीं पर पता नहीं लगने के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सोमवार सुबह उसका बेटा राहुल पूनी वाला जोहड़ की तरफ गया तो जोहड़ के किनारे बेटी की चप्पल मिली।

इसके बाद राहुल ने इसके बारे में परिवार वालों को बताया। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी जोहड़ पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जोहड़ में किशोरी की तलाश आरंभ कर दी। तलाश करने के लिए जाल डालकर भी तलाश की गई, लेकिन किशोरी नहीं मिली। वहीं गोताखोर भी लगे हुए हैं और नाव के जरिए भी तलाश जारी है। ताकि किशोरी का पता लगाया जा सके। मामले की सूचना मिलते ही जीतू ठेकेदार ने मछवारों को भी बुलाया और लताश शुरू कर दी।

-माछरौली थाना प्रभारी रामजस ने बताया कि उन्हें माछरौली निवासी किशोरी लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जोहड़ में किशोरी को ढूंढने का प्रयास जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी