ज्वाला मिल मार्ग अब राव गजराज सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा

उद्योग विहार इलाके में ज्वाला मिल मार्ग अब राव गजराज सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगाए बोर्ड का अनावरण रविवार को बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत व अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ योगी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:35 PM (IST)
ज्वाला मिल मार्ग अब राव गजराज 
सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा
ज्वाला मिल मार्ग अब राव गजराज सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: उद्योग विहार इलाके में ज्वाला मिल मार्ग अब राव गजराज सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगाए बोर्ड का अनावरण रविवार को बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत व अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ योगी ने पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, मेयर मधु आजाद, पुलिस आयुक्त केके राव, पार्षद रविद्र यादव एवं वीरेंद्र राज की उपस्थिति में किया। राव गजराज सिंह शहर के जाने माने आर्किटेक्ट थे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। दो साल पहले उनका निधन हो गया। उनके पुत्र राव विवेक सिंह इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स गुरुग्राम के चेयरमैन हैं।

अनावरण करने के बाद सांसद बाबा बालकनाथ योगी ने कहा कि सेवा कार्यों को करने से ही असली सम्मान मिलता है। राव गजराज सिंह ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई थी। समारोह में विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, सूचना आयुक्त नरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव, हरियाणा हाउसिग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, जिला पार्षद वीरेंद्र यादव, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुभाष यादव, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, पार्षद कुलदीप बोहरा, कुलदीप यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रदीप जेलदार, नूंह से खुर्शीद रजाका, शहीद फाउंडेशन के संयोजक डा. टीसी राव, मेजर (रिटा.) एसएन यादव, जीआइए के अध्यक्ष जेएन मंगला, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विवेक यादव, अशोक आजाद, सतीश यादव नंबरदार, प्रवीण यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी