गीता यादव ने योग से भगाया घुटनों का दर्द और माइग्रेन

सभी तरह की दवा लेने के बाद जब सेक्टर-15 पार्ट टू की रहने वाली गीता यादव के घुटनों का दर्द ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने योग का सहारा लिया। योग से न केवल उनके घुटनों का दर्द गायब हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:29 PM (IST)
गीता यादव ने योग से भगाया घुटनों का दर्द और माइग्रेन
गीता यादव ने योग से भगाया घुटनों का दर्द और माइग्रेन

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर:

योग से बड़े से बड़े रोग पर भी काबू पाया जा सकता है। कई रोग में दवा भी कारगर साबित नहीं हो पाती है। उन रोग को योग से भगाया जा सकता है। सभी तरह की दवा लेने के बाद जब सेक्टर-15 पार्ट टू की रहने वाली गीता यादव के घुटनों का दर्द ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने योग का सहारा लिया। योग से न केवल उनके घुटनों का दर्द गायब हो गया। इसके साथ ही उन्होंने माइग्रेन जैसी बीमारी पर भी काबू पा लिया। जबकि डाक्टर ने घुटना प्रत्यारोपण करने के लिए कह दिया था।

68 वर्षीय गीता यादव के पति सेना में थे। वे उनके साथ साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में रहीं। शिक्षिका के रूप में उन्होंने अलग-अलग 14 स्कूलों में अपनी सेवाएं दीं। अतुल कटारिया व घंटेश्वर स्कूल में भी अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका रहीं। 2012 में गीता यादव के घुटनों में दर्द रहने लगा। वे माइग्रेन के रोग से भी ग्रसित थीं। माइग्रेन का रोग तो उनको इस कदर था कि वे कई कई दिन अपने आप को कमरे में बंद रखती थीं। घुटनों का दर्द उनके लिए असहाय हो गया था। इसके लिए उन्होंने आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व एलोपैथिक सभी तरह की दवा ली। कोई भी दवा कारगर साबित नहीं हो सकी। डाक्टरों ने उनको घुटनों का आपरेशन करने के लिए कह दिया। आपरेशन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। वे एक साल तक घुटनों के दर्द से बेहद परेशान रहीं। इसके बाद उन्होंने योग का सहारा लिया। प्रतिदिन सूक्ष्म व्यायाम के अलावा उन्होंने घुटनों को ठीक करने के व्यायाम शुरू किए। योग के सहारे उन्होंने घुटनों के भयानक दर्द को भी गायब कर दिया। योग से ही उनकी माइग्रेन जैसी बीमारी भी गायब हो गई।

गीता यादव बताती हैं कि वे अब रोजाना योग करती हैं। इसके अलावा बच्चों को भी योगा की कक्षा देती हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वे आज वीरभद्रासन भी आसानी से कर लेती हैं। जो घुटने के दर्द वाले लोगों के लिए मना किया जाता है। योग के साथ-साथ वे रोजाना सुबह खाने में भिगोई हुई मेथी भी लेती हैं। गीता यादव कहती हैं कि वे 20 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। यूरोप में तो पैदल काफी चलना पड़ता है। अब उनको घुटनों का दर्द बिल्कुल नहीं है। वे बिना किसी चिता के खूब पैदल चलती हैं।

chat bot
आपका साथी