चेतना साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा जागरूक

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बुधवार को पर्यावरण चेतना साइकिल यात्रा-2022 के गूगल पंजीकरण फार्म को लांच किया। उन्होंन पहले आवेदक के रूप में यात्रा के लिए पंजीकरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:07 PM (IST)
चेतना साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा जागरूक
चेतना साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा जागरूक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बुधवार को पर्यावरण चेतना साइकिल यात्रा-2022 के गूगल पंजीकरण फार्म को लांच किया। उन्होंन पहले आवेदक के रूप में यात्रा के लिए पंजीकरण किया। यह साइकिल यात्रा 23 जनवरी को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गुरुग्राम द्वारा आयोजित की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि चेतना साइकिल यात्रा के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसमें विशेष रूप से चार गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिनमें पौधारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक का उपयोग रोकना है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को पर्यावरण चेतना साइकिल यात्रा चार अलग-अलग स्थानों शुरू होगी। लेजरवैली पार्क सेक्टर-29 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके यात्रा का समापन किया जाएगा। इन चार स्थानों में नेचुरल हैबिटेट सेंटर घाटा, बादशाहपुर वाटिका चौक, विवेकानंद स्कूल सेक्टर चार-सात और रेजांग ला चौक पालम विहार शामिल हैं।

पर्यावरण चेतना साइकिल यात्रा में नगर निगम गुरुग्राम, नागरिक समूह, आरडब्लयूए, एनजीओ, स्कूल, अस्पताल, कारपोरेट सहित मैराथन, साइक्लोथान आदि के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। स्वयंसेवकों द्वारा यात्रा के रूटों से प्लास्टिक आदि को भी उठाया जाएगा। निगमायुक्त ने पर्यावरण चेतना साइकिल यात्रा-2022 का टीजर और ट्रैक सूट भी लांच किया।

chat bot
आपका साथी