अन्नपूर्णा उत्सव में 82,547 परिवारों को बांटा गेहूं

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मनाए गए अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान जिले में 172 राशन डिपो के जरिए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:42 PM (IST)
अन्नपूर्णा उत्सव में 82,547 
परिवारों को बांटा गेहूं
अन्नपूर्णा उत्सव में 82,547 परिवारों को बांटा गेहूं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मनाए गए अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान जिले में 172 राशन डिपो के जरिये 82,547 परिवारों के 3,61,000 से अधिक सदस्यों को पांच किलो गेहूं प्रति सदस्य निशुल्क वितरित किया गया है। यह पांच किलो गेहूं नियमित रूप से राशन डिपो के माध्यम से दो रुपये प्रति किलो के भाव पर गरीब परिवार के हर सदस्य को दिए जाने वाले पांच किलो गेहूं से अलग है।

अन्नपूर्णा उत्सव से संबंधित कार्यक्रम राजेंद्रा पार्क के राशन डिपो पर आयोजित किया गया। इस मौके पर गुड़गांव के विधायक सुधीर सिगला की पत्नी सुनीता सिगला मुख्य अतिथि थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ विशिष्ट अतिथि थीं। मंडलायुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त डा. यश गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक, जेजेपी से निगम पार्षद कृष्ण गाड़ौली, जेजेपी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनिवास फौजी, अधिवक्ता रत्न शर्मा, पवन, सतबीर, होशियार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

राज्यस्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर आनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। देश की मात्र डेढ़ प्रतिशत भूमि वाला यह राज्य खाद्यान में 15 प्रतिशत योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का देश की उन्नति में बड़ा योगदान है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मंत्रिमंडल को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी