गर्मी का असर, सप्ताहांत पर भी घरों में कैद रहे लोग

जासं गुरुग्राम साइबर सिटी वाले वीकेंड पर परिवार के साथ घर से बाहर घूमने-टहलने के शौकीन होते हैं। वह अक्सर मॉल्स और बाजारों का रुख करते हैं मगर इस रविवार को गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग दिन भर घरों के अंदर ही रहना मुनासिब समझा। यही वजह रही कि शहर के बाजारों से लेकर मॉल्स तक में सुबह से शाम चार बजे तक लोगों की मौजूदगी कम ही दिखी। अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 06:28 AM (IST)
गर्मी का असर, सप्ताहांत पर भी घरों में कैद रहे लोग
गर्मी का असर, सप्ताहांत पर भी घरों में कैद रहे लोग

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: साइबर सिटी वाले सप्ताहांत पर परिवार के साथ घर से बाहर घूमने-टहलने के शौकीन होते हैं। वह अक्सर मॉल्स और बाजारों का रुख करते हैं, मगर इस रविवार को गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग दिन भर घरों के अंदर ही रहना मुनासिब समझा। यही वजह रही कि शहर के बाजारों से लेकर मॉल्स तक में सुबह से शाम चार बजे तक लोगों की मौजूदगी कम ही दिखी। अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह आठ बजते ही तेज धूप निकल गई। इसके बाद लगातार गर्मी बढ़ती रही। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सूनी नजर आने लगीं। जिन्हें मॉल्स और बाजारों में जाना था वह भी सूरज की तपिश कम होने के बाद ही घरों से बाहर निकले। सेक्टर-40 निवासी विवेक रोहिल्ला का कहना है कि बच्चों को लेकर इस गर्मी में विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। वह दोपहर को घर से बाहर निकल खेलने की जिद करते हैं। ऐसे में उन पर लगातार ध्यान रखना पड़ता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी