तापमान में गिरावट के साथ सुबह के वक्त छाया कोहरा

तापमान में लगातार गिरावट आने से मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को क्षेत्र में कोहरा छाया और ²श्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार काफी कम रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:33 PM (IST)
तापमान में गिरावट के साथ  सुबह के वक्त छाया कोहरा
तापमान में गिरावट के साथ सुबह के वक्त छाया कोहरा

जासं, गुरुग्राम: तापमान में लगातार गिरावट आने से मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को क्षेत्र में कोहरा छाया और ²श्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। साढे नौ बजे के बाद हल्की धूप निकलना शुरू हुई लेकिन दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन का तापमान अभी भी 22.0 डिग्री सेल्सियस पार होने से हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन रात का पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच चुका है। ऐसे में सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार सुबह कोहरा छाने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी