जिले में जल्द तैयार होगी जल संरक्षण योजना

जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला जल संरक्षण योजना जल्द तैयार की जाएगी। इस योजना को तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन काम कर रहा है। उपायुक्त डा. यश गर्ग ने प्रदेश के सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को यह जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST)
जिले में जल्द तैयार होगी जल संरक्षण योजना
जिले में जल्द तैयार होगी जल संरक्षण योजना

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला जल संरक्षण योजना जल्द तैयार की जाएगी। इस योजना को तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन काम कर रहा है। उपायुक्त डा. यश गर्ग ने प्रदेश के सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को यह जानकारी दी। वह शुक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जल शक्ति अभियान कैच द रेन, वेयर इट फाल्स की समीक्षा कर रहे थे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को वर्षा जल संचय के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बारिश के ज्यादा से ज्यादा पानी संचित किया जाना चाहिए। इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर इस अभियान को देश भर में लांच किया था।

अभियान का उद्देश्य 30 नवंबर तक पूरे देश में जमीनी स्तर पर जल संचय को बढ़ावा देना है। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। जो इस अभियान के दौरान हर जिले को प्राप्त करने हैं। उपायुक्त बताया कि जिले में 405 रेनवाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार 21 पारंपरिक जोहड़ों व जलाशयों का जीर्णोद्धार करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से चार जोहड़ों का जीर्णोद्धार हो भी चुका है। जिले में पुराने बेकार पड़े 98 बोरवेल व ट्यूबेल का उपयोग भी भूजल रिचार्ज करने के किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी