तुलसी विवाह पर वर्चुअल कार्यक्रम, महिलाओं में दिखा उत्साह

दैनिक जागरण सखी मैगजीन के सखी क्लब व रूट्सस्किल संस्था ने तुलसी विवाह पर एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानी सोबल सिंह रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:39 PM (IST)
तुलसी विवाह पर वर्चुअल कार्यक्रम, महिलाओं में दिखा उत्साह
तुलसी विवाह पर वर्चुअल कार्यक्रम, महिलाओं में दिखा उत्साह

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दैनिक जागरण सखी मैगजीन के सखी क्लब व रूट्सस्किल संस्था ने तुलसी विवाह पर एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानी सोबल सिंह रहीं। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को टिप्स दिए गए। तुलसी के बारे में औषधीय फायदे के साथ-साथ धार्मिक जुड़ाव पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में तीन तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गई। कार्यक्रम का संचालन रूट्सस्किल की भाविषा बुद्धदेव ने किया।

वर्चुअल कार्यक्रम में रानी सोबल सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्र में भी सशक्त करने की जरूरत है। आज हम महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, पर महिलाएं इतनी सशक्त नहीं है। एमिटी स्कूल की प्रधानाचार्य डा. अंशु अरोड़ा ने तुलसी के बारे में विस्तार से महिलाओं को बताया। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए भी महिला अभिभावक व शिक्षकों को प्रेरित किया। अधिवक्ता अलका दलाल ने कहा कि महिला देश की आधी आबादी या महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही हैं। सभी महिलाएं मिलजुल कर आगे बढ़ेंगी। तभी समाज का और देश का विकास संभव है।

मालिबू टाउन की रहने वाली डाइटिशियन अनु सहदेव ने कहा कि आज कोरोना काल में तुलसी का महत्व काफी बढ़ गया है। तुलसी प्राचीन काल से ही हमारे लिए न केवल एक औषधि के रूप में प्रयोग की जा रही है, बल्कि इसको धार्मिक रूप में लक्ष्मी के रूप में भी देखा जाता है। दैनिक जागरण सखी क्लब के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने तुलसी विवाह के कार्यक्रम के प्रति जिस तरह से रुचि दिखाई। वह अपने आप में एक बड़ी बात है। कार्यक्रम में डा. शिवानी मिश्रा, शालिनी दीवान, श्रेया कत्याल, अनुजा शाह, श्याम कुंज की सखी कोआर्डिनेटर रितु गंगल, सेक्टर-31 की नीना गुप्ता, महिला जागृति मंच बादशाहपुर की पूनम यादव व दीपा अग्रवाल ने भी अपने तुलसी विवाह पर विचार रखें।

कार्यक्रम में अवन्या व अवनी नाडकर ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। उनके भरतनाट्यम नृत्य की सभी ने सराहना की। अपने घर से ही आनलाइन पूरी साज सज्जा के साथ तैयार होकर बेहतर प्रस्तुति देने के लिए सभी महिलाओं ने इन दोनों बच्चियों की काफी प्रशंसा की। गायक जस्सी विकहू ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

chat bot
आपका साथी