ग्रामीणों ने किया छेड़छाड़ के आरोपितों को पुलिस के हवाले

छेड़छाड़ के पांच आरोपितों को ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया। एक महिला ने पुलिस को इन आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:27 PM (IST)
ग्रामीणों ने किया छेड़छाड़ के आरोपितों को पुलिस के हवाले
ग्रामीणों ने किया छेड़छाड़ के आरोपितों को पुलिस के हवाले

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ के पांच आरोपितों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की मां ने पुलिस को इन आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी बस स्टैंड से घर की ओर जा रही थी। उसी समय क्विड कार में सवार पांच युवक उसका पीछा करने लगे। सभी शराब के नशे में थे। आरोपितों ने उनकी बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ की। फिर उसे जबरन अपनी कार में डालने लगे।

युवती ने किसी प्रकार बचकर बस स्टैंड पर बनी दुकान में जाकर अपनी जान बचाई। उसी दौरान स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने मनचलों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने सभी आरोपितों को कार सहित पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इसी तरह की वारदात दो दिन पहले गुरुग्राम के ओल्ड डीएलएफ इलाके में भी हुई थी। कार सवार युवकों ने कोचिग जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब युवती ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।

chat bot
आपका साथी