हत्या कर शव को जलाने के बाद बोरे में भरकर फेंका

पंडाला पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लघुशंका के लिए गए एक व्यक्ति ने शव को देखा तो शोर मचा लोगों को बताया। शोर सुन ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM (IST)
हत्या कर शव को जलाने के बाद बोरे में भरकर फेंका
हत्या कर शव को जलाने के बाद बोरे में भरकर फेंका

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: यहां से पंडाला पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लघुशंका के लिए गए एक व्यक्ति ने शव को देखा तो शोर मचा लोगों को बताया। शोर सुन ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने वस्त्रविहीन शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। व्यक्ति की हत्या कहीं और करने के बाद शव को जलाने के बाद यहां पर डाला गया था।

मारुति कुंज में गली नंबर दो में रहने वाले तरुण शनिवार शाम करीब पौने छह बजे स्कूटी से पंडाला पहाड़ी के रास्ते जा से जा रहे थे। वह लघुशंका के लिए स्कूटी से उतर रास्ते के किनारे चले गए। तभी उन्हें बदबू महसूस हुई तो इधर-उधर निगाह दौड़ाई। तभी उनकी नजर बोरे पर पर गई। बोरे से एक व्यक्ति की टांग बाहर निकली हुई थी। ²श्य देख कुछ देर के लिए तरुण सन्न रह गए। बाद में शोर मचा आसपास के लोगों को पूरा वाकया बताया तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बंद बोरे को खोला तो व्यक्ति का शव निकला। पुलिस के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना है। हत्या करने के बाद उसे जलाकर बोरे में भरा गया जिससे पहचान न हो। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर ने बताया फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया है। जिले के सभी थाना व पड़ोस के जिला की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि व्यक्ति की पहचान हो सके। चेहरे को विकृत कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी