करंट लगने से दो की मौत

सेक्टर-15 पार्ट-दो में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बुधवार रात को काम करने के दौरान करंट लगने से दो कारीगरों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:17 AM (IST)
करंट लगने से दो की मौत
करंट लगने से दो की मौत

जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-15 पार्ट-दो में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बुधवार रात को काम करने के दौरान करंट लगने से दो कारीगरों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतकों के स्वजन को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।

सेक्टर-15 पार्ट दो स्थित मकान नंबर 1627 में निर्माण चल रहा था। दो दिन पहले नोएडा से मनोज (28) और गिरीश (24) नाम के युवक यहां काम करने के लिए आए थे। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। दोनों काम करने के बाद रात में यही पर रुकते थे। बुधवार रात को साढ़े नौ बजे टाइल्स की कटिंग करने के दौरान दोनों को करंट लग गया। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे जब दूसरे श्रमिक काम करने के लिए पहुंचे तो दोनों को मृत पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी