बलिदानियों के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों का समाज हमेशा सम्मान करता है। बलिदानियों के इस सम्मान को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:41 PM (IST)
बलिदानियों के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा
बलिदानियों के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों का समाज हमेशा सम्मान करता है। बलिदानियों के इस सम्मान को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को सेक्टर-10 स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा के संयोजक भी नियुक्त किए गए।

तिरंगा यात्रा पहली अगस्त से 14 अगस्त तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग समय पर निकाली जाएगी। बादशाहपुर विस क्षेत्र के संयोजक मनीष यादव, गुरुग्राम विस क्षेत्र के संयोजक विधायक सुधीर सिगला, पटौदी विस क्षेत्र के संयोजक विधायक सत्यप्रकाश जरावता व सोहना विस क्षेत्र के संयोजक संजय सिंह होंगे। तिरंगा यात्रा एक शहीद स्मारक से शुरू होकर दूसरे शहीद स्मारक पर संपन्न की होगी। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बताया कि देश के लिए बलिदान देने वालों की बदौलत ही आज हम अमन चैन से रह रहे हैं। उनके बलिदान को सम्मान देना हम सब का फर्ज बनता है।

बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सचिन देवतवाल, नीरज यादव, हितेश भारद्वाज, सोनू सैनी, प्रेम दहिया, मनीष गुर्जर सैदपुर, अमित यादव, अवनीश राघव, अवधेश राघव, साहिल मनोचा, लोकेश कटारिया, आशीष गुप्ता, वैशाली तोमर, पवन यादव, सूरज प्रकाश ओझा, विकास देवतवाल, हेमन्त गुप्ता, सुमित कपूर, पोलजीत यादव, जितेन्द्र राणा, अमन चावरिया, मनीष जाटौदिया, विनित राघव, राजन चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी