विशेष अभियान के तहत बांटे तीन हजार मास्क

नगर निगम द्वारा दो दिन के लिए विशेष मुफ्त मास्क वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मास्क नहीं पहनने वालों के चालान करने की बजाय उन्हें एक मास्क मुफ्त दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:14 PM (IST)
विशेष अभियान के तहत बांटे तीन हजार मास्क
विशेष अभियान के तहत बांटे तीन हजार मास्क

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम ने विशेष दो दिवसीय मुफ्त मास्क वितरण अभियान चलाया। इसके तहत मास्क नहीं पहनने वालों के चालान करने की बजाय उन्हें मुफ्त में एक मास्क दिया गया। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने अपने-अपने जोन के मार्केट क्षेत्रों का दौरा किया। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सैनिकों को भी मास्क दिए गए। अभियान के तहत दो दिन में लगभग तीन हजार मास्क का वितरण किया गया। इनमें जोन-1 क्षेत्र में 800 मास्क, जोन-2 क्षेत्र में 19 मास्क और जोन-3 व 4 क्षेत्र में 300 मास्क वितरित किए गए।

वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा, अंबिका प्रसाद एवं ऋषि मलिक के नेतृत्व में सफाई शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जोन-2 क्षेत्र में 1500 मास्क स्वच्छता सैनिकों को दिए गए, जबकि 400 मास्क मार्केट एरिया में दौरे के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों को दिए गए।

नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा ये निर्देश जारी किए गए थे कि 10 व 11 अगस्त को मास्क नहीं पहनने वालों के चालान करने की बजाय उन्हें एक मास्क मुफ्त दिया जाए और उन्हें मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया जाए।

chat bot
आपका साथी