पूर्व सैन्य अधिकारी के घर में चोरी

शहर में बेखौफ चोरों ने रविवार दोपहर पूर्व सैन्य अधिकारी के घर को निशाना बनाया। सेना से सेवानिवृत बिग्रेडियर ललित कुमार बजाज पालम विहार इलाके में परिवार के साथ रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST)
पूर्व सैन्य अधिकारी के घर में चोरी
पूर्व सैन्य अधिकारी के घर में चोरी

जासं, गुरुग्राम: शहर में बेखौफ चोरों ने रविवार दोपहर पूर्व सैन्य अधिकारी के घर को निशाना बनाया। सेना से सेवानिवृत बिग्रेडियर ललित कुमार बजाज पालम विहार इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। वह दोपहर सवा बारह बजे पत्नी के साथ शॉपिंग के लिए घर से निकले थे। लगभग दो बजे लौटे तो देखा कि गेट टूटा हुआ था। अंदर देखा तो आलमारी से लगभग दो लाख रुपये, पासपोर्ट के साथ ही सोने के कई आभूषण गायब थे। यही नहीं कुछ विदेशी मुद्रा भी गायब थीं। शिकायत के आधार पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ललित कुमार बजाज ने बताया कि वह सभी गेट में ताला लगाकर मार्केट गए थे। चोर इतने बेखौफ हैं कि कुछ ही देर के भीतर वारदात को अंजाम दे दिया।

chat bot
आपका साथी