प्रदेश में बेटियों का बढ़ रहा है मान, हर क्षेत्र में हैं आगे: सुमित्रा चौहान

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। वह हर क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां गर्भ में नहीं मारी जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:00 PM (IST)
प्रदेश में बेटियों का बढ़ रहा है मान, हर क्षेत्र में हैं आगे: सुमित्रा चौहान
प्रदेश में बेटियों का बढ़ रहा है मान, हर क्षेत्र में हैं आगे: सुमित्रा चौहान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। वह हर क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां गर्भ में नहीं मारी जा रही हैं। बड़ी खुशी की बात है कि देश में लिगानुपात तेजी से सुधर रहा है। सरकार के प्रयास का ही परिणाम है कि देश में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1020 तक पहुंच गई है। प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता को लेकर आने वाली 10 दिसंबर तक आनंद महोत्सव मनाया जा रहा है।

सुमित्रा चौहान ने यह बातें शुक्रवार को एक पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों की संख्या बढ़ने का श्रेय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के श्रेष्ठ और कुशल नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 तक प्रदेश में लिगानुपात की स्थिति खराब थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएनडीटी एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की गई। बेटियों को गर्भ में मारने वालों की नकेल कसी गई। इसी का परिणाम है कि लगातार बेटियों की संख्या बढ़ रही है और बेटियां सभी क्षेत्रों में बेटों के समान आगे बढ़े बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाएं विकास की नई गाथा लिख रही हैं। वह निडरता के साथ अपना काम कर रही हैं।

प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो आगाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था आज उसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, गार्गी कक्कड़, सुमन दहिया, अलीशा तोमर सहित पार्टी के अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी