राम-राम कर बताईं सरकार की खूबियां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. मंगल सेन जयंती व प्रदेश सरकार के सात साल पूरा होने पर लोगों को घर-घर जाकर राम-राम कर सरकार की खूबियां बताई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी लोगों को वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:19 PM (IST)
राम-राम कर बताईं सरकार की खूबियां
राम-राम कर बताईं सरकार की खूबियां

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. मंगल सेन जयंती व प्रदेश सरकार के सात साल पूरा होने पर लोगों को घर-घर जाकर राम-राम कर सरकार की खूबियां बताई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी लोगों को वितरित किए गए। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 'सरकार के सात साल सात कमाल' का जमकर प्रचार किया। लोगों को राम-राम कर सरकार के सात साल के बेमिसाल काम बताने के लिए राम-राम का महा संपर्क अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव धनकोट के बूथ नंबर 126 से की। मंगल सेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 70 हजार कार्यकर्ता सात लाख परिवारों के घर जाकर राम-राम कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सात सालों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। खिलाड़ी, किसान, महिला, विद्यार्थी, कर्मचारी सभी वर्गों को लाभान्वित किया है। भाजपा सरकार में आम आदमी के आत्मविश्वास को नए पंख लगे हैं।

धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव कार्टरपुरी, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी जयबीर यादव, नगर निगम पार्षद कुलदीप यादव, रामबीर भाटी, जयंती चौधरी, दौलतराम, मनीष सैदपुर, ललित गंडास, शिवचरण, राजबीर नंबरदार धनकोट, केवल नंबरदार, राजकुमार शर्मा, राजेश प्रधान वाल्मिकी व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रदेश सरकार की सात साल की उपलब्धियां बताने में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोंडसी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिकी तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष निधि राघव, भोंडसी मंडल अध्यक्ष रामकिशन राघव ने घर घर जाकर लोगों से राम राम की। सरस्वती मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका स्वामी ने मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी के साथ सरकार के सात साल सात कमाल कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अलीशा तोमर तथा नवीन मंडल की मंडल अध्यक्ष जसप्रीत कौर ने और अर्जुन मंडल की ऊष्मा सचदेवा ने महिलाओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को राम-राम की। --------

देश की आर्थिक मजबूती के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी: इंद्रजीत

जासं, गुरुग्राम : केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के लिए महिलाओं व पुरुषों को शिक्षा और रोजगार के लिए समान अवसर मिलने चाहिए। देश के सतत विकास के लिए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। देश में 48 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। महिलाओं को सशक्त बना देश के विकास दर को नौ से 10 प्रतिशत तक किया जा सकता है।

राव इंद्रजीत ने यह बातें आइआइसीए द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित आनलाइन कार्यक्रम के दौरान कहीं। वह बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना तथा वन स्टाप सेंटर जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की 79 प्रतिशत महिलाओं को लेबर फोर्स से जोड़ने का अभी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। अभी लेबर फोर्स में महिलाओं की देश में भागीदारी मात्र 21 प्रतिशत है।

chat bot
आपका साथी