भाजपा मंडल अध्यक्षों को तावड़े ने दिए व्यक्तित्व विकास के मंत्र

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों को व्यक्तित्व विकास का मंत्र देते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाषण कला में तो निपुण होना ही चाहिए लेकिन उससे ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें व्यवहार में अच्छा होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:42 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्षों को तावड़े ने दिए व्यक्तित्व विकास के मंत्र
भाजपा मंडल अध्यक्षों को तावड़े ने दिए व्यक्तित्व विकास के मंत्र

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों को व्यक्तित्व विकास का मंत्र देते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाषण कला में तो निपुण होना ही चाहिए, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें व्यवहार में अच्छा होना चाहिए। इससे जनता पर असर दिखाई देता है। हरियाणा प्रभारी नियुक्त होने के बाद विनोद तावड़े गुरुग्राम में पहली बार सेक्टर 14 स्थित जीआइए हाउस में मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में बोल रहे थे। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिला के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि बोली हुई बात पर कई बार लोग ध्यान भले ही ना दें, लेकिन व्यक्ति के व्यवहार पर उनका ध्यान जरूर रहता है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं का व्यवहार अच्छा और जनता से मिलनसार होना जरूरी है। प्रदेश प्रभारी ने सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि समय सारणी बनाकर दो माह में एक बार हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलें। एक मंडल में लगभग 50-60 हजार लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों की है। इससे देश उन्नति के लिए बनाए गए कानूनों और नीतियों की समझ बढ़ती है। इससे हम जनता में जाकर सभी विषयों को ठीक से रख सकते हैं। तावड़े ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने और किसान अध्यादेशों पर हुए अपने नेताओं के भाषण सुनें और सही बात जनता तक पहुंचाएं।

इससे पहले अन्त्योदय विषय पर बोलते हुए प्रदेश की सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मंडल अध्यक्षों को अपने स्तर पर सोचना है कि गरीबी की लाइन में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक भी सरकारी सुविधा कैसे पहुंचे। इस मौके पर महामंत्री संदीप जोशी, हरको बैंक के चेयरमैन अरविद यादव, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नारनौल जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष हुकुम चंद, नूंह के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पलवल के जिलाध्यक्ष चरन सिंह तेवतिया और झज्जर के जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान सहित शैलेंद्र पांडे, मनोज शर्मा, अरविद सैनी, साहिल मनोचा, अनिल गंडास, हनीष बजाज व सचिन दहिया, महेश यादव, सुंदरी खत्री, राजेश अरोड़ा एवं हंसराज कसाना, साहिल मनोचा और सूरज ओझा, सचिन दहिया, रोबिन राव, यादव, विजय परमार, मनीष गाडोली, पवन जांघू, अजित यादव, ज्योति डैमबला आदि अनेक मौजूद रहे। सुधा ने कार्य पद्धति रखी तो ढांडा ने बताया पार्टी का इतिहास

प्रशिक्षण वर्ग में पहला सत्र पूर्व सांसद सुधा यादव ने लिया। उन्होंने पार्टी की कार्य पद्धति पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदा राष्ट्र प्रथम रहा है। इसके बाद पार्टी और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ता खुद को रखता है। पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति जन सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए ही करते हैं। पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आरएसएस जैसे संगठनों ने देशभक्ति की भावना स्वयंसेवकों में भरते हुए देश को मजबूत किया और भाजपा पार्टी को भी जनसेवा करने का मजबूत आधार दिया। विधायक महिपाल ढांडा ने भाजपा के निर्माण से लेकर वर्तमान तक के सफर के बारे में बताया और इसी पद्धति को आगे बढ़ाने की अपील मंडल अध्यक्षों से की। अंतिम सत्र में सामयिक विषयों पर चेयरमैन डा. अरविद यादव ने चर्चा की। अमरेंद्र सिंह और केजरीवाल पर कसा तंज

विनोद तावड़े ने मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्षों को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाते-सिखाते किसान आंदोलन को हवा देने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर भी तंज कस दिया। उन्होंने कहा खबर से पता चला रहा है कि पंजाब के सीएम ने किसानों को पंजाब से भेजा और उनके खाने-पीने का प्रबंध दिल्ली में केजरीवाल कर रहे हैं तो राजनीतिक फायदा किसे होगा? उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने अच्छे कानून बनाए हैं। लव जिहाद पर उन्होंने कहा इस बारे में कार्यकर्ता लोगों को सजग करें। 40 साल पुराने कार्यकर्ता के घर किया भोजन

प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने पहले गुरुग्राम प्रवास के दौरान 40 साल पुराने कार्यकर्ता यादराम जोया के घर पर दोपहर का भोजन किया। यादराम जोया भाजपा में जुड़ने के बाद कई आंदोलनों से जुड़े और कई बार जेल भी जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी