कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में धरना जारी

नगर निगम से छंटनी कर निकाले गए कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश कुमार ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST)
कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में धरना जारी
कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में धरना जारी

जासं, गुरुग्राम: नगर निगम से छंटनी कर निकाले गए कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश कुमार ने की। मंच संचालन इकाई प्रधान महेश कुमार ने किया। कर्मचारी नगर निगम के पुराने कार्यालय में धरने पर बैठे और इसके बाद विधायक सुधीर सिगला के कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। विधायक की अनुपस्थिति में कर्मचारी उनके कार्यालय के आगे ही धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश नोहरा, जिला सचिव राम निवास व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव नरेश मलकट ने कर्मचारियों को संबोधित किया। पदाधिकारियों का कहना है कि निगम अधिकारियों और सरकार द्वारा अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन किया जाएगा। छंटनी किए गए कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मुख्य मांग है। 30 अक्टूबर को इस मांग को लेकर नगर निगम के सेक्टर 34 स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी