राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम बनी उप विजेता

जम्मू एंड कश्मीर में खेली गई 65 वीं अंडर 17 लड़कों की राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:13 PM (IST)
राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम बनी उप विजेता
राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम बनी उप विजेता

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जम्मू कश्मीर में खेली गई 65वीं अंडर-17 लड़कों की राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हरियाणा टीम का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश टीम के साथ हुआ और करीबी मुकाबले में 3-2 से हरियाणा टीम को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रशिक्षक अजीत ने बताया कि हर मैच में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्री-क्वार्टर मुकाबले में हरियाणा टीम ने कर्नाटक टीम को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जम्मू एंड कश्मीर टीम के खेला गया और हरियाणा टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में उत्तराखंड टीम के साथ मुकाबला तय किया। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम ने उत्तराखंड टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में यूपी टीम के साथ मुकाबला तय किया। हरियाणा टीम में गुरुग्राम के तीन खिलाड़ी- मोहम्मद शाहिद, रोनक मलिक और अभिषेक शामिल थे। टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड मिला।

chat bot
आपका साथी